UN में गाजा का भविष्य पर लगी मुहर! इंटरनेशनल फोर्स को कमान और ट्रंप के हाथ में चाबुक, आजाद फिलिस्तीन का क्या?

87 0

UNSC votes for international force for Gaza: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के प्रस्ताव के पक्ष में कुल 13 वोट पड़े जबकि सबसे खास बात रही कि रूस और यूक्रेन ने इसपर वीटो करने की जगह वोट में शामिल ही नहीं होने का फैसला किया.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना को बढ़ावा देने वाले अमेरिकी प्रस्ताव को पास कर दिया गया. इस प्रस्ताव में गाजा में एक इंटरनेशनल फोर्स की तैनाती और भविष्य के फिलिस्तीनी देश के लिए एक रास्ता दिया गया है. इस प्रस्ताव के पक्ष में कुल 13 वोट पड़े जबकि सबसे खास बात रही कि रूस और यूक्रेन ने इसपर वीटो करने की जगह वोट नहीं देने का फैसला किया, दोनों वोटिंग के समय मौजूद नहीं रहे.

हम आपको यहां बताएंगे कि UNSC में जो प्रस्ताव पास हुआ है, उसमें क्या निर्णय लिया गया है, गाजा में कैसे इंटरनेशनल फोर्स तैनात होगी, भविष्य में कैसे फिलिस्तीन को एक अलग देश बनाने की योजना है और हमास ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति क्यों जताई है. पहले जानिए कि ट्रंप ने प्रस्ताव पास होने पर क्या कहा.

“संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे बड़ा अप्रूवल”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “अभी कुछ क्षण पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शांति बोर्ड को मान्यता और समर्थन देने वाले अविश्वसनीय वोट के लिए दुनिया को बधाई, जिसकी अध्यक्षता मैं करूंगा और इसमें दुनिया भर के सबसे शक्तिशाली और सम्मानित नेता शामिल होंगे. यह संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे बड़े अप्रूवल में से एक के रूप में याद किया जाएगा, इससे पूरी दुनिया में शांति बढ़ेगी और यह वास्तविक ऐतिहासिक अनुपात का क्षण है!…”

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने वोटिंग के बाद कहा कि “आज का प्रस्ताव एक और महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है जो गाजा को समृद्ध बनाने में सक्षम बनाएगा और एक ऐसा वातावरण बनाएगा जो इजरायल को सुरक्षा में रहने की अनुमति देगा.”

गाजा में एक इंटरनेशनल फोर्स तैनात होगी

यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति की शांति योजना का “समर्थन” करता है, जिसने युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र में 10 अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच एक सीजफायर की अनुमति दी थी. शांति योजना एक इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स (ISF) बनाने के लिए अधिकृत करती है जो सीमा क्षेत्रों को सुरक्षित करने और गाजा पट्टी को विसैन्यीकृत (हथियार और सेना मुक्त) करने में मदद करने के लिए इजरायल और मिस्र और नई-नई ट्रेनिंग ले रही फिलिस्तीनी पुलिस के साथ काम करेगी.

ISF को “गैर-राज्य सशस्त्र समूहों से हथियारों को स्थायी रूप से हटाने”, नागरिकों की रक्षा करने और मानवीय सहायता गलियारों को सुरक्षित करने पर काम करने का आदेश दिया गया है.

भविष्य में फिलिस्तीन स्वतंत्र देश बनेगा?

गाजा में एक “शांति बोर्ड” भी बनाया जाएगा, जिसकी सैद्धांतिक रूप से अध्यक्षता ट्रम्प करेंगे. यह 2027 के अंत तक चलेगा और यह संक्रमणकालीन सरकार (ट्रांजिशन गवर्नमेंट) के रूप में काम करेगा. AP की रिपोर्ट के अनुसार यह प्रस्ताव जटिल भाषा में संभावित भविष्य के फिलिस्तीनी देश बनाने का भी उल्लेख करता है. प्रस्ताव के टेक्स्ट में कहा गया है कि एक बार जब फिलिस्तीनी प्राधिकरण से जो सुधार करने को कहा गया है, उसे पूरा कर लिया और गाजा का पुनर्निर्माण होने लगे, तो “फिलिस्तीनी आत्मनिर्णय और देश के लिए एक विश्वसनीय मार्ग के लिए स्थितियां आखिरकार बन सकती हैं.”

यानी कुल मिलाकर भविष्य में फिलिस्तीनी देश बनाने की जो बात है उसे बड़ा जटिल भाषा में लिखा गया है, इसमें कोई स्पष्टता नहीं है और इसी कारण हमास इसे मंजूर करता नहीं दिख रहा.

हमास का विरोध

गाजा के हमास शासकों ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है क्योंकि यह फिलिस्तीनियों की “मांगों और अधिकारों” का सम्मान करने में विफल रहा है. उग्रवादी समूह ने एक बयान में कहा, “यह प्रस्ताव हमारे फिलिस्तीनी लोगों की राजनीतिक और मानवीय मांगों और अधिकारों के स्तर को पूरा नहीं करता है.”

Related Post

अप्रैल में चीन जाऊंगा और फिर जिनपिंग को अमेरिका बुलाऊंगा…फोन कॉल के बाद ट्रंप का ऐलान

Posted by - November 25, 2025 0
चीन की आधिकारिक न्‍यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शी ने सोमवार को फोन पर ट्रंप से कहा कि ताइवान की…

ब्रिटेन के जल क्षेत्र में घुसा रूसी जहाज, रॉयल एयर फोर्स के पायलट पर दागे लेजर, रक्षा मंत्री ने पुतिन को दी चेतावनी

Posted by - November 22, 2025 0
ब्रिटेन ने रूस को एक जासूसी जहाज को लेकर चेतावनी जारी की। उसने कहा कि जहाज को स्कॉटलैंड के उत्तर…

जेल से इमरान खान का बड़ा धमाका, शहबाज सरकार के खोले राज; असीम मुनीर को बताया ‘क्रूर तानाशाह’

Posted by - November 6, 2025 0
इमरान ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये केस जानबूझकर लंबे खींचे जा रहे…

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, पहुंचाया पीएम मोदी का संदेश

Posted by - November 19, 2025 0
मॉस्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं पहुंचाईं…

G-20 Summit के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मिले मोदी, एक दूसरे का पूछा हालचाल

Posted by - November 22, 2025 0
दक्षिण अफ्रीका में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की मुलाकात…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *