हार्डवेयर की दुकान में भयंकर ब्लास्ट, हवा में उछला दुकानदार का शव; CCTV में दिखा विस्फोट

94 0

धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जा गिरा, जबकि अंदर सो रहा दुकानदार शंकरलाल 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में मंगलवार देर रात 2 बजे के आसपास एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। निजामपुर मोड़ पर हुआ यह धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जा गिरा, जबकि अंदर सो रहा दुकानदार शंकरलाल (निवासी पपुरना) धमाके की ताकत से 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास की दुकानों के भी शीशे टूटे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक हुए धमाके से पूरी गली हिल गई। आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए और सड़क पर मलबा बिखर गया। सूचना मिलते ही खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

विस्फोट की वजह क्या?

पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर या केमिकल (पेंट, थिनर आदि) से विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद आग पास की किताबों की दुकान तक फैल गई, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ। आग पर काबू पाने के लिए एचसीएल और नगर पालिका की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया।

Related Post

₹100 करोड़ का संपत्ति विवाद: निलंबित DSP ऋषिकांत शुक्ला के खिलाफ शिकायतकर्ता ने तस्वीरें जारी की, पूछा ये सवाल

Posted by - November 7, 2025 0
निलंबित DSP ऋषिकांत शुक्ला की संपत्ति को लेकर विवाद लगातार जारी है। एसआईटी की जांच में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, धमकी…

बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर जीतीं 89 सीटें, जानें 2020 के मुकाबले कैसा रहा पार्टी का स्ट्राइक रेट

Posted by - November 15, 2025 0
पटना: बिहार के सियासी मैदान में अगर क्रिकेट की भाषा इस्तेमाल करें, तो NDA ने इस बार ‘सेंचुरी’ नहीं, बल्कि ‘डबल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *