बिहार में अपराध होता था और गोरखपुर में मेरा खून खौलता था… मुजफ्फरपुर में गरजे सीएम योगी

78 0

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की पहचान पर संकट था, यही वो बिहार है जहां जाति के आधार पर समाज को बांटने का गंदा खेल हुआ. कई जातीय संघर्ष और नरसंहार हुए.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और क्लब मैदान में बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. मंच से उन्होंने जोरदार तरीके से गरजते हुए बिहार के पुराने दौर की याद दिलाई और एनडीए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. योगी ने राजद-कांग्रेस शासनकाल की कड़ी आलोचना की और कहा कि एनडीए ही विकास, विरासत, समृद्धि और सुरक्षा दे सकता है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा 2005 से पहले बिहार की पहचान पर संकट था, यही वो बिहार है जहां जाति के आधार पर समाज को बांटने का गंदा खेल हुआ. कई जातीय संघर्ष और नरसंहार हुए. राजद के शासनकाल में 60 से अधिक जातीय नरसंहार हुए. त्योहारों से पहले दंगों की आड़ में पर्व के माहौल को दूषित किया जाता था. उन्‍होंने कहा कि 1992-2005 तक 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए. व्यापारी, जमींदार, उद्यमी, डॉक्टर, इंजीनियर बिहार में सुरक्षित नहीं थे.

राजद शासन को लेकर बरसे सीएम योगी 

सीएम योगी ने गोलू हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से दूर नहीं है गोरखपुर. वो दौर देखकर हमारा खून खौलता था. सोचते थे कि एनडीए की सरकार आएगी तो अपराधियों को ठिकाना लगाएगी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1992 से 2005 में शाम 6 बजे के बाद बिहार में कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था. बिहार में कोई आईएएस, आईपीएस, आईआरएस आना नहीं चाहता था. उस समय मुख्यमंत्री के पिकदान को कौन अधिकारी धोएगा?

एनडीए सरकार की जमकर गिनाईं उपलब्धियां

हीं वर्तमान एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा “आज बिहार में कनेक्टिविटी, सड़क, रेलवे, एयर कनेक्टिविटी सब है. बिहार आज मौर्य काल की याद दिलाते हुए गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है. बिहार ने महात्मा बुद्ध को ज्ञान दिया, महावीर जैन को जन्म दिया. यह वही धरती है जहां मिथिला और भोजपुरी संस्कृति को छठ गीत के माध्यम से जोड़ने वाली पद्मश्री शारदा सिन्हा ने वैश्विक पहचान दिलाई.

Related Post

बिहार चुनाव: 12 सीटों पर आपस में लड़ रहे महागठबंधन के नेता, जानें यहां 2020 में कौन जीता था, अब किसका पलड़ा भारी?

Posted by - November 3, 2025 0
महागठबंधन के नेता 12 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ तीन सीटें ऐसी…

CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत को अनिवार्य करेंगे

Posted by - November 10, 2025 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के प्रत्येक स्कूल में ‘वंदे मातरम’ का गायन अनिवार्य करेंगे।…

Bihar Elections: बुर्का, हिजाब या पल्‍लू में आने वाली महिलाओं की पोलिंग बूथ पर कैसे हो रही पहचान, महिला मतदानकर्मी ने ही बताया

Posted by - November 11, 2025 0
Bihar Burqa Voting Rules 2025: बिहार चुनाव में बुर्का, हिजाब या पल्‍लू ओढ़कर आने वाली महिलाओं की पहचान कैसे होती…

Bihar election first phase voting: पहले चरण की वोटिंग के बाद EC का बड़ा बयान, दोबारा मतदान नहीं होगा, जानें वजह

Posted by - November 8, 2025 0
बिहार में दोबारा मतदान नहीं होगा। चुनाव आयोग ने बड़ी बात कही है। इसके पीछे की वजह बताते हुए आयोग…

कांग्रेस का डीएनए ही भारत विरोधी’, मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार देने पर भड़की बीजेपी

Posted by - November 21, 2025 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी पुरस्कार को लेकर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है। बीते बुधवार कांग्रेस की संसदीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *