धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोनम वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र और युवाओं की जीत

14 0

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया है।

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “यह लोकतंत्र की जीत है। डायरेक्ट डेमोक्रेसी… जो सड़कों से निकली है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की Gen Z को बधाई, साथ ही उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर को छोड़कर देशभर से अपनी आवाज़ बुलंद की। अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ने का समय है।”

धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजते हुए कहा कि “राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।” इस्तीफे से पहले उन्होंने एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशकों से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनका हमेशा यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की नींव होती है। उन्होंने देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का सम्मान करने की बात भी कही।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी था। इस आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र और युवा भी शामिल रहे। लंबे विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को आंदोलन की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि केंद्र सरकार नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति कब करती है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Post

50 और 100 रुपये के नकली नोटों से सावधान! RBI की इन आसान ट्रिक्स से 5 सेकंड में करें असली-नकली की पहचान

Posted by - August 5, 2026 0
अगर आप रोजमर्रा की खरीदारी के दौरान 50 या 100 रुपये के नोट बिना जांचे अपनी जेब में रख लेते…

बिहार के मखाना किसानों की बदलेगी किस्मत, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया खेती आसान बनाने का पूरा प्लान

Posted by - November 18, 2025 0
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान कल्याण से जुड़े हर काम पर सरकार लगातार ध्यान दे रही है चाहे…

दिल्ली धमाके में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा: कार में मौजूद था ‘आतंकी’ उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि

Posted by - November 13, 2025 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके की जांच में अब तक…

“PM या राष्ट्रपति पद नहीं चाहिए…” नागपुर में नितिन गडकरी के बयान ने बटोरी सुर्खियां

Posted by - May 25, 2026 0
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। नागपुर में आयोजित…

बिहार: मोकामा कांड पर तेजस्वी यादव ने कहा- “हत्या हुई लेकिन एक भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हुई”

Posted by - November 1, 2025 0
बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की मौत सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *