बिहार: मोकामा कांड पर तेजस्वी यादव ने कहा- “हत्या हुई लेकिन एक भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हुई”

95 0

बिहार के मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की मौत सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

पटना: मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की मौत से पूरे बिहार में हड़कंप मचा हुआ है। अब इस मामले पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने कहा, “दिनदहाड़े हत्या होती है, नामजद FIR दर्ज होती है लेकिन फिर भी आरोपी थाने के सामने से गुजरता है और प्रचार करता है, वह 40 लोगों के काफिले के साथ बंदूक, गोली-बारूद लेकर घूम रहा है। हत्या हुई है लेकिन एक भी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हुई।”

तेजस्वी ने और क्या कहा?

तेजस्वी ने कहा, “चुनाव आयोग कहां है? क्या चुनाव आयोग मर गया है? क्या चुनाव आयोग का कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों के लिए है? सत्ता में बैठे लोगों के लिए नहीं? कोई कानून नहीं है, अपराधी बेलगाम हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।”

तेजस्वी ने कहा, “चुनाव के बीच 10-10 हजार रुपये बांटे जा रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बिहार की जनता देख रही है कि इस बार चुनाव में BJP-NDA को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।”

तेजस्वी ने और क्या कहा?

तेजस्वी ने कहा, “चुनाव आयोग कहां है? क्या चुनाव आयोग मर गया है? क्या चुनाव आयोग का कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों के लिए है? सत्ता में बैठे लोगों के लिए नहीं? कोई कानून नहीं है, अपराधी बेलगाम हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।”

तेजस्वी ने कहा, “चुनाव के बीच 10-10 हजार रुपये बांटे जा रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बिहार की जनता देख रही है कि इस बार चुनाव में BJP-NDA को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।”

मोकामा में क्या हुआ था?

मोकामा में गुरुवार को जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। दरअसल जब वह जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान तारताड़ गांव के पास पहुंचे थे, तो यहां भड़की हिंसा की चपेट में आ गए। उनके पैर में गोली भी लगी थी, जो उनके पैर के आरपार हो गई थी।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दुलारचंद यादव की मौत फेफड़ा फटने और सीने की कई पसलियां टूटने से हुई है। उनको इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण कार्डियो-पल्मोनरी फेल्योर विद ब्लंट इंजरी टू चेस्ट एंड हेड लिखा है। इसका मतलब है कि छाती और सिर पर जोरदार चोटों व फेफड़े फटने से उनके हृदय और सांस प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया।

दुलारचंद को मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह का पुराना विरोधी माना जाता था और पुलिस ने दुलारचंद के पोते की शिकायत पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह, उनके भतीजों रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। FIR में हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराएं शामिल हैं।

Related Post

मुजफ्फरपुर रैली में बोले पीएम मोदी: “छठ पर्व को यूनेस्को हेरिटेज का दर्जा दिलाने की कोशिश जारी”

Posted by - October 30, 2025 0
मुजफ्फरपुर (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष…

बिहार में साथ क्यों नहीं दिख रहे PM मोदी और CM नीतीश? धर्मेंद्र प्रधान बोले- ये हमारी योजना का हिस्सा है

Posted by - November 11, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने इस सवाल का जवाब दिया है कि बिहार में…

नीदरलैंड्स में दक्षिणपंथी झटके के बाद राजनीतिक केंद्र की वापसी — D66 और फ्रीडम पार्टी में कांटे की टक्कर

Posted by - October 30, 2025 0
नीदरलैंड्स के संसदीय चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां दक्षिणपंथी उभार के बाद देश अब…

यूपी बीजेपी में सब ठीक नहीं? उप-मुख्यमंत्रियों की अयोध्या दीपोत्सव में अनुपस्थिति से बढ़ीं चर्चाएं

Posted by - October 24, 2025 0
19 अक्टूबर को अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की…

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला, बोली- युवाओं ने शिक्षा मंत्री को किया ‘डिसमिस’

Posted by - July 25, 2026 0
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने इसे देश के युवाओं और छात्रों की बड़ी जीत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *