बच्चे को Nebulizer लगाते हुए कभी न करें ये तीन गलतियां, डॉक्टर ने बताया क्या है नेबुलाइजर लगाने का सही तरीका

92 0

Right Way to use Nebulizer: पीडियाट्रिशियन ने बताया है कि बच्चे को नेबुलाइजर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और किन गलतियों से बचना चाहिए. आइए जानते हैं डॉक्टर की राय-

Right Way to use Nebulizer: सर्दी, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर बच्चों को नेबुलाइजर देना आम बात है. नेबुलाइजर से दवा भाप के रूप में सीधे फेफड़ों तक पहुंचती है, जिससे बच्चे को जल्दी राहत मिलती है. लेकिन कई बार पैरेंट्स कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जो बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. मशहूर पीडियाट्रिशियन अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि बच्चे को नेबुलाइजर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है और किन गलतियों से बचना चाहिए. आइए जानते हैं डॉक्टर की राय-

रात को सोते समय हल्दी का पानी पीने से क्या होता है? डॉक्टर से जानें एक गिलास पानी में कितनी हल्दी डालनी चाहिए

कभी न करें ये गलतियां

नंबर 1- नेबुलाइजर में कभी भी टैप वॉटर न डालें

अक्सर लोग सोचते हैं कि पानी से भाप बनेगी तो इसमें कोई नुकसान नहीं है, लेकिन ये बड़ी गलती है. नेबुलाइजर में सिर्फ डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा या सलाइन सॉल्यूशन ही डालें. टैप वॉटर में बैक्टीरिया या मिनरल्स हो सकते हैं, जो बच्चे के फेफड़ों में जाकर संक्रमण फैला सकते हैं.

नंबर 2- गंदे पार्ट्स का इस्तेमाल न करें

हर इस्तेमाल के बाद नेबुलाइजर के मास्क, चेंबर और पाइप को साफ पानी से धोकर अच्छे से सुखाएं. अगर पार्ट्स गंदे रहेंगे तो उनमें कीटाणु जमा हो सकते हैं, जिससे बच्चे को बार-बार खांसी, सर्दी या फेफड़ों का इंफेक्शन हो सकता है. डॉक्टर का कहना है कि साफ-सफाई उतनी ही जरूरी है जितनी दवा.

Related Post

रात को सोते समय नाभि में तेल लगाने से क्या होता है? नाभि में कौन सा तेल डालना सबसे अच्छा होता है, जानिए यहां

Posted by - November 20, 2025 0
Castor Oil Benefits: अरंडी का तेल नाभि में लगाने से कई फायदे मिलते हैं. यह पेट की गैस, कब्ज, आंतों…

सर्दियों के मौसम में इन विटामिन की कमी से त्वचा हो जाती है रूखी और बेजान, जानें ड्राई स्किन से कैसे मिलेगा छुटकारा?

Posted by - November 3, 2025 0
सर्दियों में कुछ विटामिन की कमी से त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। चलिए जानते हैं इससे बचाव कैसे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *