बीएमसी चुनाव में बीजेपी का बड़ा ऐलान, पहली लिस्ट में किरीट सोमैया के बेटे को मौका

79 0
बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को होने हैं और 16 जनवरी को नतीजों का ऐलान होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

बीएमसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 66 नाम हैं। इनमें दिग्गज नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया का नाम भी शामिल है। नील को मुलुंड पश्चिम में बीएमसी के वॉर्ड 107 से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए शिवसेना के साथ अधिकतर सीटों पर गठबंधन बरकरार रखा है। वहीं, अजित पवार अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ सीटों पर उन्होंने शरद पवार गुट के साथ गठबंधन भी किया है।

बीजेपी के 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

  1. वार्ड क्रमांक 2 – तेजस्वी घोसाळकर
  2. वार्ड क्रमांक 7 – गणेश खणकर
  3. वार्ड क्रमांक 10 – जितेंद्र पटेल
  4. वार्ड क्रमांक 13 – राणी त्रिवेदी
  5. वार्ड क्रमांक 14 – सीमा शिंदे
  6. वार्ड क्रमांक 15 – जिग्ना शाह
  7. वार्ड क्रमांक 16 – श्वेता कोरगावकर
  8. वार्ड क्रमांक 17 – शिल्पा सांगोरे
  9. वार्ड क्रमांक 19 – दक्षता कवठणकर
  10. वार्ड क्रमांक 20 – बाळा तावडे
  11. वार्ड क्रमांक 23 – शिवकुमार झा
  12. वार्ड क्रमांक 24 – स्वाती जैस्वाल
  13. वार्ड क्रमांक 31 – मनिषा यादव
  14. वार्ड क्रमांक 36 – सिद्धार्थ शर्मा
  15. वार्ड क्रमांक 37 – प्रतिभा शिंदे
  16. वार्ड क्रमांक 43 – विनोद मिश्रा
  17. वार्ड क्रमांक 46 – योगिता कोळी
  18. वार्ड क्रमांक 47 – तेजिंदर सिंह तिवाना
  19. वार्ड क्रमांक 52 – प्रीती साटम
  20. वार्ड क्रमांक 57 – श्रीकला पिल्ले
  21. वार्ड क्रमांक 58 – संदीप पटेल
  22. वार्ड क्रमांक 59 – योगिता दाभाडकर
  23. वार्ड क्रमांक 60 – सयाली कुलकर्णी
  24. वार्ड क्रमांक 63 – रुपेश सावरकर
  25. वार्ड क्रमांक 68 – रोहन राठोड
  26. वार्ड क्रमांक 69 – सुधा सिंह
  27. वार्ड क्रमांक 70 – अनिश मकवानी
  28. वार्ड क्रमांक 72 – ममता यादव
  29. वार्ड क्रमांक 74 – उज्ज्वला मोडक
  30. वार्ड क्रमांक 76 – प्रकाश मुसळे
  31. वार्ड क्रमांक 84 – अंजली सामंत
  32. वार्ड क्रमांक 85 – मिलिंद शिंदे
  33. वार्ड क्रमांक 87 – महेश पारकर
  34. वार्ड क्रमांक 97 – हेतल गाला
  35. वार्ड क्रमांक 99 – जितेंद्र राऊत
  36. वार्ड क्रमांक 100 – स्वप्ना म्हात्रे
  37. वार्ड क्रमांक 103 – हेतल गाला मार्वेकर
  38. वार्ड क्रमांक 104 – प्रकाश गंगाधरे
  39. वार्ड क्रमांक 105 – अनिता वैती
  40. वार्ड क्रमांक 106 – प्रभाकर शिंदे
  41. वार्ड क्रमांक 107 – नील सोमय्या
  42. वार्ड क्रमांक 108 – दिपिका घाग
  43. वार्ड क्रमांक 111 – सारिका पवार
  44. वार्ड क्रमांक 116 – जागृती पाटील
  45. वार्ड क्रमांक 122 – चंदन शर्मा
  46. वार्ड क्रमांक 126 – अर्चना भालेराव
  47. वार्ड क्रमांक 127 – अलका भगत
  48. वार्ड क्रमांक 129 – अश्विनी मते
  49. वार्ड क्रमांक 135 – नवनाथ बन
  50. वार्ड क्रमांक 144 – बबलू पांचाळ
  51. वार्ड क्रमांक 152 – आशा मराठे
  52. वार्ड क्रमांक 154 – महादेव शिगवण
  53. वार्ड क्रमांक 172 – राजश्री शिरोडकर
  54. वार्ड क्रमांक 174 – साक्षी कनोजिया
  55. वार्ड क्रमांक 185 – रवी राजा
  56. वार्ड क्रमांक 190 – शितल गंभीर देसाई
  57. वार्ड क्रमांक 195 – राजेश कांगणे (वरळी मतदारसंघ)
  58. वार्ड क्रमांक 196 – सोनाली सावंत
  59. वार्ड क्रमांक 207 – रोहिदास लोखंडे
  60. वार्ड क्रमांक 214 – अजय पाटील
  61. वार्ड क्रमांक 215 – संतोष ढोले
  62. वार्ड क्रमांक 218 – स्नेहल तेंडुलकर
  63. वार्ड क्रमांक 219 – सन्नी सानप
  64. वार्ड क्रमांक 221 – आकाश पुरोहित
  65. वार्ड क्रमांक 226 – मकरंद नार्वेकर
  66. वार्ड क्रमांक 227 – हर्षिता नार्वेकर

टिकट बंटवारे पर कई दलों में बवाल

बीजेपी से पहले अजित पवार की एनसीपी भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। एनसीपी में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलने पर बवाल हो रहा है। कई कार्यकर्ता नवाब मलिक से नाराज हैं। एनसीपी की लिस्ट में ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलने से उनके अंदर नाराजगी है। वहीं, बीजेपी के भी कई कार्यकर्ता नाराज हैं। एकनाथ शिंदे की शिवेसेना के साथ गठबंधन के चलते कल्याण ईस्ट में गठबंधन में बीजेपी को सिर्फ सात सीटें दी गई हैं। इससे कार्यकर्ता नाराज हैं। वहीं, अजित पवार ने पिंपरी चिंचवड़ महानगर निगम चुनाव के लिए शरद पवार गुट के साथ गठबंधन करने के बाद प्रचार भी शुरू कर दिया है। इस दौरान बीजेपी और अन्य पार्टियों के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है, किसी के निजी बाप की जागीर नहीं।

Related Post

अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम, जागनाथ महोत्सव की धूम

Posted by - November 15, 2025 0
अल्मोड़ा: महादेव शंकर के धाम जागेश्वर में इन दिनों जागनाथ महोत्सव की धूम मची हुई है. अल्मोड़ा के जागेश्वर में…

TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 22 जून को सचिवालय घेराव; 7 राज्यों का समर्थन

Posted by - June 17, 2026 0
उत्तराखंड में टीईटी (TET) अनिवार्यता और पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया…

लैंड फॉर जॉब घोटाला: 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI से आरोपियों का स्टेटस मांगा

Posted by - December 4, 2025 0
लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी और बेटे तेजस्वी को लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपी बनाया गया है। कुल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *