मणिपुर की मार्गरेट रामथार्सिएम कौन हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों की सराहना

79 0

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान मणिपुर के चुराचांदपुर की मार्गरेट रामथार्सिएम का परिचय कराया। पारंपरिक उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट को लोकप्रिय बनाने और कई स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए पीएम मोदी ने उनकी तारीफ भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। यह इस साल का आखिरी एपिसोड था, जिसमें उन्होंने देश की वर्ष 2025 की उपलब्धियों की चर्चा करने के साथ ही नए वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने इस दौरान मणिपुर के चुराचांदपुर की मार्गरेट रामथार्सिएम का भी जिक्र किया।

‘मन की बात’ में मार्गरेट के काम को किया हाईलाइट

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, ”मन की बात ऐसे लोगों को सामने लाने का भी मंच है जो अपने परिश्रम से ना सिर्फ पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को सशक्त भी कर रहे हैं। मणिपुर के चुराचांदपुर में मार्गरेट रामथार्सिएम, उनके प्रयास ऐसे ही हैं, उन्होंने मणिपुर के पारंपरिक उत्पादों को, वहां के हैंडीक्राफ्ट को, बांस और लकड़ी से बनी चीजों को एक बड़े विजन के साथ देखा और इसी विजन के कारण वो एक हैंडीक्राफ्ट आर्टिस्ट से लोगों के जीवन को बदलने का माध्यम बन गईं।”

 

Related Post

लगातार 17 दिन से जहरीली हवा में सांस ले रही दिल्ली, एनसीआर में स्मॉग की चादर, जानिए AQI लेवल का हाल

Posted by - October 30, 2025 0
दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी बेहद खराब बनी हुई है. कई इलाकों में AQI 400 के पार…

दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी: एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी गड़बड़ी से 80 से अधिक उड़ानें प्रभावित

Posted by - November 7, 2025 0
इस हफ़्ते की शुरुआत में, हवाई अड्डे ने स्वीकार किया था कि कुछ एयरलाइनों को तकनीकी खराबी के कारण चेक-इन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *