Bigg Boss 19: ‘कैरेक्टर कपड़ों से नहीं, काम से…’, तान्या के आरोप पर Gaurav Khanna की टीम का फूटा गुस्सा

85 0

Bigg Boss Season 19: बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के बीच तीखी बहस हुई। गौरव की टीम ने तान्या पर झूठ बोलने और मैनिपुलेट करने का आरोप लगाया और तान्या की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है।

बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) के बीते एपिसोड में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के बीच बहस हो गई। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अब गौरव की टीम ने तान्या की क्लास लगाई है और फिर इन्फ्लुंसर की टीम ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

हुआ यूं कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान गौरव खन्ना ने तान्या मित्तल को धक्का दे दिया और फिर उन्होंने भी उन्हें धक्का दिया। बाद में तान्या कुनिका सदानंद और नीलम गिरी के साथ बातचीत में कहती दिखीं कि वह अच्छे इंसान नहीं हैं। वह एक महिला को धक्का देकर अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखा रहे हैं।

तान्या पर भड़की गौरव की टीम

अब गौरव खन्ना की टीम ने एक वीडियो शेयर करते हुए तान्या मित्तल के दावे पर रिएक्ट किया है। गौरव की टीम ने कहा, “साड़ी पहनने और धीरे से बात करने से आप प्योर या स्पिरिचुअल नहीं बन जाते। कैरेक्टर कपड़ों से नहीं, कामों से दिखता है। यह औरत बार-बार झूठ बोलते हुए पकड़ी गई है, चीज टास्क याद है? वही कहानी, वही मैनिपुलेशन। शायद झूठ बोलना ही उसका नया फेम पाने का तरीका है। सच में दुख की बात है।

तान्या मित्तल करती हैं मैनिपुलेट?

गौरव खन्ना की टीम ने आगे कहा, “नेशनल टेलीविजन पर सिर्फ विक्टिम बनने और हमदर्दी पाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर एक शादीशुदा आदमी को बेइज्जत करना बहुत ही घटिया है। आप दूसरों को बदनाम करके फेम नहीं कमाते। ऑडियंस अंधी नहीं है। वे हर हरकत, हर झूठ, हर मैनिपुलेशन देखते हैं। यह उसके लिए भी बहुत घटिया है। और इससे भी बुरा क्या है? जो लोग बगल में बैठकर हंस रहे हैं और सहमत हो रहे हैं, यह सोचकर कि यह ‘कंटेंट’ है। नहीं, यह कैरेक्टर एक्सपोजर है। आप किसी आदमी को झूठा नीचे गिराकर महिलाओं को ऊपर नहीं उठाते। इसी वजह से असली मुद्दे अपनी आवाज खो देते हैं, ऐसे लोगों की वजह से।”

Related Post

कनु बहल का दावा है कि उनकी फिल्म आगरा को ‘तथाकथित बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कारण शो देने से मना किया जा रहा है’: ‘अब यह दर्शकों पर निर्भर है’

Posted by - November 14, 2025 0
फिल्म निर्माता कनु बहल ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया और कहा कि उनकी समीक्षकों…

19 साल बाद खुलेगा ‘फिर हेरा फेरी’ के क्लाइमैक्स का राज, फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार

Posted by - November 14, 2025 0
नई दिल्ली: बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे…

Oo Jaane Jaana’ पर सलमान- शाहरुख ने दिल्ली की शादी में किया जोरदार डांस, वीडियो देख फैंस की ताजा हुई पुरानी यादें

Posted by - November 19, 2025 0
शाहरुख खान और सलमान खान का ‘ओ ओ जाने जाना’ पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है. यह…

भारत की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस का निधन, शाहरुख खान की बनी थीं दादी, जीजा से शादी के हुए थे चर्चे

Posted by - November 14, 2025 0
98 साल की दिग्गज अदाकार कामिनी कौशल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस भारती की सबसे उम्रदराज हीरोइन रही हैं।…

Jatadhara Review: पौराणिक रहस्य और आधुनिक तर्क के बीच उलझी थ्रिलर देती है अनदेखा अनुभव, जानें क्यों देखें ये फिल्म

Posted by - November 8, 2025 0
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर फिल्म ‘जटाधरा’ को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। पौराणिक रहस्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *