Suryakumar Yadav के लिए बुरा सपना साबित हो रहा है साल 2025, सातवीं बार देखना पड़ा ऐसा दिन

88 0

Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। वह इस मैच में 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए।

Suryakumar Yadav Flop Show: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया इस मैच में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में एक बार फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला और वह 4 गेंदों में एक रन बनाकर आउट हो गए। साल 2025 टीम इंडिया के कप्तान के लिए बुरे सपने की तरह रहा है। इस साल वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

साल 2025 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 14 मैचों की 13 पारियों में सिर्फ 140 रन बना पाए हैं और इस दौरान उनका औसत सिर्फ 14 का रहा है। आपको बता दें कि वह इस साल सात बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए हैं। एक कैलेंडर ईयर में भारतीय कप्तान के तौर पर सिंगल डिजिट स्कोर में आउट होने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित साल 2022 में 8 बार कप्तान के तौर पर सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे। वहीं रोहित साल 2024 में 5 बार सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुए थे।

इस खराब लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव

इसके साथ ही कप्तान के तौर पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे कम औसत से रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी का नाम है। उन्होंने साल 2022 में कप्तान के तौर 18 मैचों में 11.64 के औसत से 163 रन बनाए थे। लिस्ट में दूसरे नंबर साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का नाम है। बावुमा ने भी साल 2022 में 12 मैचों की 12 पारियों में 13.40 के औसत से 134 रन बनाए थे। वहीं सूर्या ने इस साल अब तक 14 मैचों में 14 के औसत से 140 रन बनाए हैं।

हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई और 18.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। अभिषेक ने 37 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा हर्षित राणा ने 33 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। बाकी के भारतीय बल्लेबाज इस मैच में डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए।

Related Post

VVS लक्ष्मण ने बताया वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमी, बोले- फिटनेस पर करना होगा और काम

Posted by - July 27, 2026 0
जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने वाले 15…

सरफराज खान करेंगे दमदार वापसी, सिद्धेश लाड ने बताया मुंबई के खिलाड़ी उनके लिए निभाएंगे ये जिम्मेदारी

Posted by - November 7, 2025 0
Sarfaraz Khan Comeback Ranji Trophy 2025: 28 वर्षीय सरफराज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे और उसके बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *