ऐसे बनाएं साबुत प्याज की चटपटी सब्जी, इतनी टेस्टी कि सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

94 0

Sabut Pyaz Ki Sabji: क्या आपने कभी प्याज की सब्जी खाई है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस टेस्टी रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

क्या आपको चटपटा खाना पसंद है? अगर हां, तो प्याज की सब्जी आपकी फेवरेट डिश की लिस्ट में शामिल हो सकती है। इस सब्जी को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा समय चाहिए और न ही आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को प्याज की सब्जी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आइए स्टेप बाई स्टेप इस सब्जी को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले 4 प्याज को छीलकर धो लीजिए। अब अगर आप चाहें तो प्याज को किसी भी साइज में काट भी सकते हैं।

दूसरा स्टेप- आपको एक इंच अदरक के टुकड़े, 8 लहसुन की कलियां और 3 हरी मिर्च को मिक्सर में डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद गैस ऑन करके एक पैन में एक-दो स्पून तेल निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब आपको गर्म तेल में एक स्पून जीरा और हाफ स्पून राई को चटकने देना है और फिर इसमें 8-10 करी पत्ता एड करना है। इसके बाद आप अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के दरदरे पेस्ट को भी इस मिक्सचर में मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको इस पेस्ट में प्याज डालना है और फिर इसे मीडियम फ्लेम पर लगभग 2 मिनट तक भूनना है। प्याज के थोड़े से नरम हो जाने के बाद आपको इसमें हाफ स्पून हल्दी पाउडर, हाफ स्पून लाल मिर्च पाउडर और एक स्पून धनिया पाउडर को मिक्स कर पैन को ढक देना है।

पांचवां स्टेप- लगभग 2 मिनट के बाद आप इस मिक्सचर में एक कटोरी टमाटर की प्यूरी और नमक मिला सकते हैं। अब दोबारा से पैन को लगभग 5 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में आपको इस मिक्सचर में 2 स्पून दही और 1/4 स्पून गरम मसाला मिलाना है। थोड़ी देर तक प्याज की सब्जी को पकाएं और फिर गैस बंद करके इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी एड कर लें।

आपकी प्याज की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस सब्जी को रोटी या फिर पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिए प्याज की सब्जी का टेस्ट आपको इतना ज्यादा पसंद आएगा कि आप इस डिश को बार-बार बनाना चाहेंगे।

Related Post

रेगिस्तान में कर दिखाया कमाल! खारे पानी में उगाए 30 से ज्यादा फलदार पेड़, खजूर से सालाना 6 लाख की कमाई

Posted by - July 27, 2026 0
जहां खारे पानी और रेतीली जमीन पर खेती करना मुश्किल माना जाता है, वहीं राजस्थान के नागौर जिले के सीलवा…

Carrot Leaves Benefits: गाजर के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं? गाजर के पत्तों में कौन सा विटामिन होता है, जानिए कैसे करें सेवन

Posted by - November 21, 2025 0
Carrot Leaves Benefits: गाजर की तरह ही इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी होते हैं. गाजर के पत्ते हड्डियों को मजबूत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *