चश्मा लगा होने पर भी नहीं लगाते हैं तो जान लीजिए आपकी आंखों को कैसे पहुंच सकता है नुकसान

74 0

अगर आपको चश्मा सूट नहीं कर रहा है, तो अपनी आंखों का चेकअप करवाएं हो सकता है चश्मा गलत नंबर का हो. ऐसा नहीं हो सकता है कि अगर आपका चश्मा सही नंबर का है और फिर भी आपको सही नहीं दिख रहा है.

Eye Sight: आज के समय में लोगों का अधिकतर समय मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने गुजरता है. वहीं शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी आंखों पर असर पड़ता है. जिस वजह से लोगों को चश्मा लग जाता है. ताकि उनकी आंखों का जो नंबर है वो बढ़े नहीं. आंखों पर चश्मा इसी लिए लगाया जाता है कि आंखों का नंबर आगे बढ़े नहीं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपकी आंखों पर चश्मा लगा हुआ है और आप उसको नहीं पहनते हैं तो इसका क्या असर पड़ता है. दरअसल कई लोग इस पर लापरवाही करते हैं और चश्मा लगा होने पर भी उसको लगाते नही हैं. तो चलिए जानते हैं कि अगर आप चश्मा लगा होने पर भी नहीं लगाते हैं तो चलिए जानते हैं इसका दुष्प्रभाव क्या होता है?

चश्मा लगा होने पर भी नहीं लगाते हैं तो क्या होगा?

  • चश्मा लगा होने पर भी अगर आप चश्मा नहीं पहन रहे हैं तो नंबर तेजी से बढ़ सकता है.
  • स्ट्रेस रह सकता है.
  • सिरदर्द की समस्या रह सकती है.
  • लंबे समय तक ऑफिस का काम करने में प्रॉब्लम हो सकती है.

बता दें कि जिन लोगों को चश्मा लगा हुआ है उनको तो पहनना ही चाहिए. अगर आप कोई भी ऐसे काम करते हैं जिस पर आंखों पर जोर पड़ता है और आप चश्मा नहीं लगाते हैं तो ये खतरनाक हो सकता है.

चश्मा लगाने पर साफ नहीं दिखता तो क्या करें 

अगर आपको चश्मा सूट नहीं कर रहा है, तो अपनी आंखों का चेकअप करवाएं हो सकता है चश्मा गलत नंबर का हो. ऐसा नहीं हो सकता है कि अगर आपका चश्मा सही नंबर का है और फिर भी आपको सही नहीं दिख रहा है. अगर आपको चश्मा लगाने के लिए कहा गया है तो आपको उसे हर टाइम लगाना चाहिए.

Related Post

बेंगलुरु के चिकित्सक उच्च AQI के बीच खुद को बचाने के लिए 3 सरल स्वास्थ्य उपाय सुझा रहे हैं: एयर प्यूरीफायर और मास्क के अलावा

Posted by - November 18, 2025 0
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार का नाम नहीं ले रहा है। AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में लगातार गिरावट जारी है…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *