धर्मेंद्र को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ इसलिए पहुंचे अस्पताल, ICU में भर्ती एक्टर की सनी-बॉबी कर रहे देखभाल

75 0

एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी के आईसीयू में वह एडमिट हैं। उनकी तबीयत कैसी है, इसके बारे में हॉस्पिटल स्टाफ ने बताया है। जानिए क्या कुछ कहा है-

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्जी कराया गया था। अब बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिस कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था। 89 साल के एक्टर पिछले कुछ दिनों से कड़ी चिकित्सकीय निगरानी में हैं और ICU में उन्हें रखा गया है। क्योंकि उनके कुछ और चेकअप्स होने है।

धर्मेंद्र को इस दौरान उन्हें सीनियर डॉक्टर्स देख रहे हैं। अभी इनके डिस्चार्ज होने के बारे में कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों बेटे सनी देओल-बॉबी देओल उनके साथ हैं। दिग्गज अभिनेता रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे लेकिन उनकी कुछ और जांच होनी है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के एक कर्मचारी ने विक्की लालवानी के बताया, ‘धर्मेंद्र सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर आए थे। वह आईसीयू में हैं और अभी सो रहे हैं।’

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज की जानकारी नहीं

अस्पताल के स्टाफ ने एक्टर की हालत के बारे में बताया, ‘अभी कोई चिंता की बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। उनके पैरामीटर ठीक हैं। हार्टबीट 70 है। ब्लडप्रेशर 140/80 है। उनका यूरीन सैम्पल भी ठीक है।’ डॉक्टर्स ने उन्हें लगातार निगरानी में रहने की सलाह दी है। लेकिन डिस्चार्ज की डेट नहीं बताई है। बेटे उनके साथ हैं और वर्क कमिटमेंट्स को पोस्टपोन किया है।

धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म

बता दें कि एक्टर दिसंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। वह बीते सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अप्रैल, 2025 में उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी और रिकवर भी हो गए थे। उम्र के बावजूद वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार 2024 में आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इसके अलावा, वह श्रीराम राघवन की डायरेक्टेड फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। इसमें अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया हैं। जो दिसंबर में रिलीज होगी।

Related Post

39 साल पहले बंद हो गई थी 200 फिल्मों की शूटिंग और हो गए थे 150000 लोग बेरोजगार, फिर वैष्णो देवी पहुंचे कलाकार

Posted by - November 1, 2025 0
बॉलीवुड में साल 1986 में भंयकर हड़ताल हुई थी। इस दौरान सभी सेट पर ताले लग गए थे। 200 फिल्मों…

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ इस दिन देगी दस्तक, महिमा चौधरी-संजय मिश्रा की अनोखी बारात देखने को हो जाओ तैयार!

Posted by - November 17, 2025 0
महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने सिद्धांत राज सिंह की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में…

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन हाईवे से बदलेगी तस्वीर! जयपुर सिर्फ 7 घंटे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मिलेगा सीधा कनेक्शन

Posted by - August 7, 2026 0
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच सड़क संपर्क को नई रफ्तार देने के लिए उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन (NH-552G) परियोजना पर तेजी…

‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीज़र रिलीज़: खाने में कीटनाशकों के खतरनाक सच से उठेगा पर्दा

Posted by - June 26, 2026 0
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी: स्लो पॉइज़न इन प्रोग्रेस’ का दमदार टीज़र…

मैंगलौर में जन्मी लड़की, जिसकी सुंदरता ने किया दुनिया पर राज, सुपरस्टार्स से भरा है परिवार, जीती हैं प्राइवेट लाइफ

Posted by - November 1, 2025 0
ऐश्वर्या राय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैन्स ने उनके पुरानी फिल्मों के किरदारों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *