महिला विश्व कप 2025 में जीती भारतीय टीम, बॉलीवुड सितारों ने मनाया जश्न, अमिताभ बच्चन से अनुष्का तक ने दी बधाई

88 0

महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम जैसे ही विश्व विजेता बनी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की है।

महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। ये वो पल था, जिससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। रविवार को जैसे ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 रनों के बड़े अंतर से साउथ अफ्रीका को मात दी और वर्ल्ड कप अपने नाम किया, जश्न शुरू हो गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत के दौरान जहां स्टेडियम में भी कई दिग्गज मौजूद रहे, वहीं कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते और खुशी जाहिर करते दिखे। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का शर्मा, सनी देओल, सुनील शेट्टी सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए विश्व विजेता बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। चलिए जानते हैं, किस सितारे ने क्या कहा।

अमिताभ बच्चन ने जाहिर की खुशी

अक्सर देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले अमिताभ बच्चन इस बार जरा लेट रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महिला विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की और एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में बिग बी ने लिखा- ‘जीत गए!!! इंडिया वुमन क्रिकेट… वर्ल्ड चैंपियन। आपने हम सभी को गर्व का पल दिया है। बहुत, बहुत बधाई।’

कंगना रनौत ने भी दी बधाई

कंगना रनौत ने भी महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘हम हैं विश्व चैंपियन! भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे विश्व कप 2025 जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! हमारी बेटियों ने दिखा दिया कि दृढ़ निश्चय और टीम स्पिरिट से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। जय हिन्द !!’ वहीं इंस्टाग्राम पर भी टीम इंडिया के विनिंग मोमेंट की फोटो शेयर करते हुए

Related Post

सलमान खान धर्मेंद्र की इन तीन फिल्मों का बनाना चाहते हैं रीमेक, अपने पिता के बाद हीमैन को करते हैं फॉलो

Posted by - November 11, 2025 0
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने बेटों…

Ramayanam Part 1 Climax Reveal: हनुमान की धमाकेदार एंट्री पर खत्म होगी फिल्म, पार्ट 2 के लिए बढ़ेगी बेताबी

Posted by - July 27, 2026 0
Ramayanam बॉलीवुड की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म से जुड़ा हर अपडेट सोशल…

गोल्डन बैचलर सीजन 2 का समापन: मेल ओवेन्स ने प्रस्ताव को टाला, अपनी आखिरी गुलाब की पेशकश की

Posted by - November 13, 2025 0
गोल्डन बैचलर सीज़न 2 के फिनाले में कई उतार-चढ़ाव आए, जब मेल ओवेन्स ने बिना किसी अंतिम सगाई के ही अपनी शादी का…

46 साल बाद भी अमर है ‘कर्ज’ का गिटार म्यूजिक, जानिए कौन थे ‘एक हसीना थी’ की धुन के पीछे के जादूगर

Posted by - June 15, 2026 0
हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में शुमार Karz को रिलीज हुए 46 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके गाने और…

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से जमाई धाक, अब रजनीकांत की फिल्म में नेगेटिव रोल करेगी हीरोइन, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

Posted by - November 3, 2025 0
रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर-2 में विद्या बालन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *