क्या पाकिस्तान कर रहा है परमाणु परीक्षण, ट्रंप के दावे पर PAK अफसर ने दिया दो टूक जवाब

84 0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि रूस, चीन और पाकिस्तान सहित कई देश छिपाकर अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट कर रहे हैं और अब अमेरिका भी ठीक ऐसा ही करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा है कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है, जो सबसे छिपाकर परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने इसे बड़े पैटर्न का हिस्सा बताया है और कहा है कि अब अमेरिका पीछे नहीं रहेगा और वह परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करेगा. ट्रंप के इस बड़े आरोप पर अब पाकिस्तान ने जवाब दे दिया था. एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान “परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने वाला पहला देश नहीं होगा”. रिपोर्ट के अनुसार सीबीएस न्यूज से बात करते हुए पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तान परमाणु परीक्षण करने वाला पहला देश नहीं था और परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने वाला भी वो पहला देश नहीं होगा.’

ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप ने रविवार को आरोप लगाया कि रूस, चीन, नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान सहित देशों ने सबसे छुपाकर अंडरग्राउंड परमाणु परीक्षण किए हैं और अब अमेरिका भी ऐसा ही करेगा.  इंटरव्यू में ट्रंप ने CBS के एक प्रोग्राम में कहा, “रूस टेस्ट कर रहा है, और चीन टेस्ट कर रहा है, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं.” उन्होंने कहा, ”मैं एकमात्र ऐसा देश नहीं बनना चाहता जो टेस्ट नहीं करता है.” उन्होंने न्यूक्लियर टेस्ट करने वाले देशों की लिस्ट में नॉर्थ कोरिया और पाकिस्तान को भी शामिल किया है.

ट्रंप से जब कहा गया कि ऐसी खबर तो सामने नहीं आई है, तो उन्होंने जवाब दिया, “वे जाकर आपको इसके बारे में नहीं बताते… वे जितने शक्तिशाली हैं, यह एक बड़ी दुनिया है. आपको नहीं पता चलेगा कि वे कहां परीक्षण कर रहे हैं. वे अंडरग्राउंड तरीके से परीक्षण करते हैं, जहां लोगों को पता नहीं चलता कि परीक्षण के साथ वास्तव में क्या हो रहा है. आपको थोड़ा सा कंपन महसूस होता है.”

आखिरी बार किसी देश ने न्यूक्लियर टेस्ट कब किया था

दशकों से नॉर्थ कोरिया के अलावा किसी अन्य देश ने ऐसा परमाणु विस्फोट नहीं किया है जिसकी जानकारी दुनिया के सामने आई है. रूस और चीन ने क्रमशः 1990 और 1996 के बाद से ऐसे टेस्ट नहीं किए हैं. पाकिस्तान ने आखिरी बार (ज्ञात) न्यूक्लियर ब्लास्ट टेस्ट 1998 में किया था. तब से, इस्लामाबाद ने कहा है कि व्यापक परमाणु-परीक्षण-प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षरकर्ता नहीं होने के बावजूद, वह परमाणु परीक्षण नहीं करता.

Related Post

जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास, बनीं इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता; PM मोदी ने दी बधाई

Posted by - September 4, 2026 0
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इटली में सबसे…

सऊदी को सबसे घातक फाइटर जेट देगा अमेरिका, एक साथ ईरान और इजरायल को वॉर्निंग मैसेज दे रहे ट्रंप?

Posted by - November 19, 2025 0
US-Saudi Arabia Defense Deals: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार, 18 नवंबर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति से…

नीदरलैंड्स में दक्षिणपंथी झटके के बाद राजनीतिक केंद्र की वापसी — D66 और फ्रीडम पार्टी में कांटे की टक्कर

Posted by - October 30, 2025 0
नीदरलैंड्स के संसदीय चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां दक्षिणपंथी उभार के बाद देश अब…

अमेरिकी सीनेट ने ब्राज़ील के ख़िलाफ़ ट्रम्प के टैरिफ़ समाप्त करने वाला विधेयक पारित किया

Posted by - October 29, 2025 0
रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *