चना दाल का चीला कैसे बनाएं, स्वाद और प्रोटीन से भरपूर है ये नाश्ता, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

71 0

Chana Dal Cheela Recipe: मंगूदाल का चीला तो कई बार खाया होगा, लेकिन एक बार चना दाल का चीला ट्राई करें। चना दाल का चीला खाने में बहुत टेस्टी लगता है और पोषक तत्वों के भरपूर होता है। फटाफट नोट कर लें चना दाल चीला की रेसिपी।

नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो शरीर को दिनभर एनर्जी देता रहे। इसके लिए दाल का चीला एक अच्छा ऑप्शन है। ज्यादातर लोग घरों में बेसन और मूंगदाल का चीला बनाकर खाते हैं। अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो एक बार चना दाल का चीला ट्राई करें। चना दाल का चीला बेसन चीला और मूंग दाल के चीला से भी ज्यादा टेस्टी लगता है। चना दाल का चीला शरीर को दिनभर एनर्जी देगा और जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाएंगे। चना दाल के चीला में सीजनल और पसंदीदा सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसमें पनीर या चीज भी कद्दूकस करके डाल सकते हैं। फटाफट नोट कर लें चना दाल चीला की रेसिपी।

चना दाल चीला की रेसिपी

सामग्री- चीला बनाने के लिए आपको 2 कप चने की दाल लेनी है। इसके अलावा बारीक कटा हरा धनिया, 1 प्याज बारीक कटा, 1 टमाटर बारीक कटा, गाजर को कद्दूकस करके मिलाएं, हरी मिर्च बारीक काट लें, आधा कप दही को फेंट लें स्वादानुसार नमक और चीला बनाने के लिए ऑयल ले लें।

पहला स्टेप- अब चाली बनाने के लिए चना दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर पानी निकालकर मिक्सी में बरीक पीस लें। दाल पीसते वक्त ही हरी मिर्च डालकर भी पीस सकते हैं। इससे चीला का स्वाद और फ्लेवर बढ़ जाएगा। दाल के पेस्ट को किसी बाउल में निकाल लें और इसमें बारीक कटा प्याज-टमाटर और गाजर जैसी सब्जियों को मिला लें।

दूसरा स्टेप- अब बैटर में आधा कप दही मिक्स करें। अगर बैटर चीला के हिसाब से गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लें। चीला के लिए बैटर बहुत ज्यागा पतला या ज्यादा ही गाढ़ा न हो। अब नमक डाल दें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बैटर को 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और तब तक चीला खाने के लिए हरे धनिए और टमाटर की चटनी तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप- अब एक तवा या पैन लें और उसे गर्म करें। अब हल्का ऑयल लगाकर ग्रीस करें और तैयार चीला का बैटर डालकर फैला दें। चीला को आपको रोटी का आकार जितना बनाना है। चीला को मीडियम फ्लेम पर सेंक लें और फिर पलट दें। दूसरी तरफ से भी चीला को सेंक लें और जब दोनों साइड से चीला अच्छा सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें।

तैयार है स्वादिष्ट चना दाल का चीला, इसे आप हरी चटनी के साथ नाश्ते में गर्मागरम सर्व करें। यकीन मानिए ये चीला बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। आप एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। चना दाल चीला को पुदीना की चटनी से भी खा सकते हैं। बच्चों को सॉस से भी चीला खिला सकते हैं।

Related Post

‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर पर उठे सवाल, तो सपोर्ट में उतरे सद्गुरु, बोले- ‘उनसे भगवान राम बनने की उम्मीद…’

Posted by - October 30, 2025 0
रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव किए है। उन्होंने न केवल शराब छोड़ दी है,…

Baahubali: The Epic X review: प्रभास की ‘बाहुबली द एपिक’ हिट या फ्लॉप! दर्शकों ने बताया फिल्म में कितना है दम

Posted by - October 31, 2025 0
एसएस राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर एक्स पर…

जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन — ‘जाने भी दो यारों’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से अमर हुईं यादें

Posted by - October 25, 2025 0
हास्य जगत को लगा बड़ा झटका, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दी दुखद जानकारी बॉलीवुड और टेलीविजन जगत से एक…

वो फिल्म, जिसने 21 साल पहले युवाओं में भर दिया था जोश, अब फरहान अख्तर ने बताई उसे बनाने के पीछे की कहानी

Posted by - November 17, 2025 0
इंडियन आइडल के स्टेज पर फरहान अख्तर ने 21 साल पहले रिलीज हुई ‘लक्ष्य’ बनाने के पीछे की कहानी साझा…

अनुपम खेर ने अपनी 549वीं फिल्म का किया ऐलान, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ शुरू की शूटिंग

Posted by - November 1, 2025 0
अनुपम खेर ने मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर अपनी 549वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *