चीन ने लॉन्च की खतरनाक मिसाइल, Mach-5 की गति के साथ बदल लेती है आकार; लगे हैं अनोखे पंख

78 0

चीन ने ऐसे प्रोटोटाइप मिसाइल का परीक्षण किया है जो Mach-5 की गति में भी आकार बदल सकती है। यह एक ऐसी क्षमता है जिसे असंभव माना जाता था। इस मिसाइल में अनोखे पंख लगे हैं जो इसे सबसे अलग बनाते हैं।

China New Hypersonic Missile: चीन तकनीक के मामले में दुनिया के सबसे अग्रणी देशों में शामिल है। बात हथियारों की करें तो इस क्षेत्र में भी चीन ने अपना लोहा मनवाया है। चीन ने अब कुछ ऐसा किया है जो चौंकाने वाला है। चीन ने बेहद उन्नत फ्यूचरिस्टिक सैन्य टेक्नोलॉजी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो एक हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रोटोटाइप है। मॉर्फिंग हाइपरसोनिक वाहन के प्रोटोटाइप का परीक्षण की खास बात यह है कि ये मिसाइल उड़ान के दौरान अपना आकार बदल सकती है।

सबसे अलग और खतरनाक है मिसाइल

चीन की ये हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से पांच गुना तेज यानी Mach-5 रफ्तार पर उड़ते हुए आकार बदल सकती है। यह क्षमता मिसाइल को असाधारण तरीके से घातक बना देती है। ऐसा इस वजह से है क्योंकि दुनिया की सबसे एडवांस मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए भी इसे पकड़ना लगभग असंभव होगा।

अनोखी है मिसाइल की डिजाइन

चीन की इस नई हाइपरसोनिक मिसाइल को अनोखे तरीके से डिजाइन किया गया है। इस मिसाइल में पीछे हटने वाले पंखों का एक जोड़ा शामिल है। जब मिसाइल अधिकतम स्पीड पर उड़ान भरती है, तो ये पंख अंदर चले जाते हैं जिससे हवा का घर्षण कम होता है और गति बढ़ जाती है। हमले के दौरान पंख बाहर निकल आते हैं जिससे यह तीखा मोड़ ले सकती है और अचानक ऊंचाई में भी बदलाव कर सकती है। ऐसा होने से इसे रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।

तकनीकी तौर पर क्यों कठिन है ये काम? 

तकनीकी तौर पर इस तरह की मिसाइल को नियंत्रित करना बेहद कठिन है। हवा का घर्षण की वजह से मिसाइल की ऊपरी सतह का तापमान 2,000°C से भी ज्यादा गर्म हो सकत है। जरा सी भी कंपन मिसाइल को नष्ट कर सकता है। चीन ने  “सुपर-ट्विस्टिंग स्लाइडिंग मोड कंट्रोल” नाम के बेहद उन्नत कंप्यूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल करके इस समस्या का समाधान निकाला है। यह स्मार्ट सिस्टम पंखों की गति को पूरी तरह से नियंत्रित करता है, जिससे किसी भी तरह के हानिकारक कंपन या नियंत्रण की कमी को रोका जा सकता है। चीनी वैज्ञानिकों की टीम ने परीक्षणों के ज़रिए इस सिस्टम के काम करने की पुष्टि की है।

‘बदल जाएगी दुनिया की सैन्य रणनीति’

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस नए डिजाइन से चीन ऐसे हथियार बना सकेगा जो लंबी दूरी से विमानवाहक पोत जैसे बड़े लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम होंगे। चीन की ये सफलता वैश्विक सैन्य तकनीक में एक नया और चुनौतीपूर्ण मानक स्थापित करने में सक्षम होगी। आकार बदलने वाली तकनीक सैन्य रणनीति को पूरी तरह से बदल सकती है।

Related Post

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान, “मैं वास्तव में चाहता हूं कि मेरी पत्नी उषा ‘हिंदू धर्म’ छोड़कर ‘ईसाई’ बन जाएं”

Posted by - October 31, 2025 0
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी को हिंदू से ईसाई बनाना चाहते हैं। उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में यह…

वेनेजुएला पर मंडराते खतरे के बादल: अमेरिकी सैन्य तैनाती से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव

Posted by - October 31, 2025 0
कैरेबियन सागर में हाल के दिनों में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राज्य…

पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’: 2025 में इन देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान

Posted by - December 19, 2025 0
पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से…

शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप ने क्यों याद किया वर्ल्ड वॉर 2? चीन-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा संदेश

Posted by - May 14, 2026 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन दौरे पर हैं, जहां उनका बेहद भव्य स्वागत किया गया। बीजिंग में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *