हांगकांग की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 44 लोगों की मौत और 279 लापता

89 0

हांगकांग में भीषण आग के चलते एक बहुमंजिला इमारत धू-धू कर जल गई। इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हैं।

हांगकांग: हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार दोपहर एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में अचानक लगी भीषण आग ने कहर बरपा दिया। इस हादसे में 44 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों घायल हैं। वहीं 279 लोग लापता हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटनास्थल पर 9 लोगों को मृत पाया गया, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

आग ने कैसे लिया विकराल रूप

आग जिस तेजी से फैली, उसकी वजह इमारत के बाहरी हिस्से पर चल रहे नवीकरण कार्य के दौरान लगाए गए बांस के मचान (स्कैफोल्डिंग) थे। लकड़ी और बांस की यह संरचना आग की लपटों को ऊपर की मंजिलों तक ले गई। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत के ऊपरी हिस्सों से काली धुएं की मोटी लपटें निकल रही थीं और दमकलकर्मी सीढ़ियों व क्रेन की मदद से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग खिड़कियों से चिल्लाते और मदद मांगते दिखे। ताई पो जिला परिषद के सदस्य लो हियु-फंग ने स्थानीय चैनल टीवीबी को बताया, “इस इमारत में ज्यादातर बुजुर्ग लोग रहते हैं। कई तो चल-फिर भी नहीं पाते। आग सबसे ऊपरी मंजिलों पर तेजी से फैली, इसलिए निकलना मुश्किल हो गया।

700 लोगों को बिल्डिंग से निकाला गया बाहर

आग दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई थी। शाम तक इसे काबू करने के लिए अग्निशमन विभाग ने चेतावनी का स्तर बढ़ाकर तीसरे दर्जे तक पहुंचा दिया। स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हादसे के बाद करीब 700 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में बने अस्थायी आश्रय गृहों में पहुंचाया गया है। कई परिवारों के पास अब न कपड़े हैं, न दवाइयां। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नवीकरण कार्य के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से आग शुरू हुई। हांगकांग में पुरानी इमारतों के बाहर बांस का मचान लगाना आम बात है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर बड़े हादसों को न्योता देती है।

हांगकांग के मुख्यमंत्री जॉन ली ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की तुरंत समीक्षा के आदेश भी दिए हैं।यह हांगकांग के हाल के वर्षों का सबसे भयावह आवासीय अग्निकांड माना जा रहा है।

Related Post

100वें मैच में एम्बाप्पे का महाधमाका! रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, क्लोजे के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Posted by - June 23, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को ऐतिहासिक बना दिया। इराक…

IMF की सख्ती से पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव, जनता पर पड़ेगा 1.73 लाख करोड़ के टैक्स का बोझ

Posted by - May 16, 2026 0
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की जनता पर महंगाई और टैक्स का दबाव अब और बढ़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय…

फीफा वर्ल्ड कप: इराक के खिलाफ 100वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे एम्बाप्पे, रचेंगे नया इतिहास

Posted by - June 22, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को फ्रांस और इराक के बीच होने वाला मुकाबला कई मायनों में खास रहने…

भारत के अलावा किन देशों में होते हैं EVM से चुनाव? जानें पहली बार कब हुआ था इस्तेमाल

Posted by - November 5, 2025 0
EVM Facts: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की चर्चा हर चुनाव से पहले होती है, ऐसे में ये जानना जरूरी…

सुशीला कार्की ने कौन सा वादा पूरा नहीं किया कि फिर भड़क उठा नेपाल का Gen-Z

Posted by - November 22, 2025 0
स्थानीय युवाओं का आरोप है कि नौकरियों से लेकर प्रशासनिक नियुक्तियों तक, पिछले वर्षों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *