बनारस में जन्म, बीएचयू से पढ़ाई… जानें कौन है JNU छात्रसंघ अध्यक्ष की रेस में आगे चल रहीं अदिति मिश्रा

80 0

JNU Election Results 2025: जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष पद की दौड़ में वामपंथी उम्मीदवार अदिति मिश्रा आगे चल रही हैं. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी चुनाव में चार पदों पर चुनाव है.

नई दिल्ली:

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव के चार पदों पर हुए चुनाव में मतगणना चल रही है. इसमें अध्यक्ष समेत तीन पदों पर लेफ्ट के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महासचिव पद पर आगे चल रहा है. लेफ्ट पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद उम्मीदवार अदिति मिश्रा हैं, जो यूपी से ताल्लुक रखती हैं. जेएनयू में अब तक 5490 वोटों की गणना हो चुकी है. लेफ्ट संगठन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर आगे चल रहा है. जबकि एबीवीपी महासचिव पद पर आगे है.

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय की ओर बढ़ रहीं अदिति मिश्रा यूपी के वाराणसी जिले से ताल्लुक रखती हैं. अदिति ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन कार्यकर्ता के तौर पर लेफ्ट यूनिटी पैनल से जेएनयू चुनाव में अध्यक्ष पद पर मैदान में थीं.बनारस से स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने जेएनयू दिल्ली का रुख किया. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में सितंबर 2017 में विरोध प्रदर्शन के दौरान अदिति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और महिला हॉस्टल की कर्फ्यू टाइमिंग को लेकर हो रहे भेदभाव का विरोध किया.

वर्ष पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में 2018 में अदिति ने वाइस चांसलर ऑफिस का घेराव में हिस्सा लिया था.वर्ष 2019 में जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने तमाम पाठ्यक्रमों में ट्यूशन फीस बढ़ा दी तो बड़ा आंदोलन हुआ. वो अभी जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में CCPPT SIS फैकल्टी में लैंगिक हिंसा विषय पर पीएचडी कर रही हैं.

पीएचडी की सेकेंड ईयर छात्रा अदिति मिश्रा को जेएनयू में आंतरिक शिकायत कमेटी में चुना गया और जेएनयू छात्र संघ की शाखा के प्रति इसे जवाबदेह और जिम्मेदार बनाया. खासकर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों को उन्होंने जोर-शोर से उठाया. पहले इस कमेटी में तीन सीटों में एक सीट पुरुष के लिए आरक्षित थी. लेकिन अब इसमें लैंगिक भेदभाव खत्म कर दिया गया है.

Related Post

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण की वोटिंग आज, 122 सीटों पर है मुकाबला, 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Posted by - November 11, 2025 0
बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी…

बेतिया सीट पर है कड़ा मुकाबला, BJP की रेणु देवी और कांग्रेस के वसी अहमद के बीच सीधी टक्कर, किसे मिलेगी जीत?

Posted by - November 1, 2025 0
बेतिया विधानसभा सीट पर इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। तीसरे उम्मीदवार…

बिहार चुनाव: 12 सीटों पर आपस में लड़ रहे महागठबंधन के नेता, जानें यहां 2020 में कौन जीता था, अब किसका पलड़ा भारी?

Posted by - November 3, 2025 0
महागठबंधन के नेता 12 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ तीन सीटें ऐसी…

सीमांचल में मुस्लिम वोटों की सियासी होड़, ओवैसी बनाम प्रशांत किशोर में कौन भारी

Posted by - October 29, 2025 0
सीमांचल में ओवैसी और प्रशांत किशोर अपनी पूरी ताकत झोक रहे हैं। प्रशांत किशोर सीमांचल में लगातार ओवैसी पर निशाना…

यूपी में राहुल गांधी का बड़ा दांव! क्या मायावती को दिया गठबंधन का संकेत?

Posted by - June 27, 2026 0
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राजेन्द्र पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *