नीतीश ने पहली बार छोड़ा गृह मंत्रालय; सम्राट को मिली कमान, पढ़ें क‍िस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग?

88 0

बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार भाजपा को गृह मंत्रालय मिला है। उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को गृह विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

उपमुख्‍यमंत्री विजय कुमार सिन्‍हा को भूमि एवं राजस्‍व तथा खान एवं भू-तत्‍व विभाग दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के मंत्री होंगे।

जदयू कोटे के मंत्र‍ियों को वित्‍त एवं वाणिज्‍यकर जैसा अहम विभाग मिला है। पहले यह भाजपा के पास था। बिजेंद्र यादव इस विभाग के मंत्री होंगे। वे ऊर्जा विभाग के मंत्री भी रहेंगे।

मंगल के पास स्‍वास्‍थ्‍य एवं विध‍ि विभाग

मंगल पांडेय एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की कमान संभालेंगे। इसके अलावा उन्‍हें विधि व‍िभाग का मंत्री भी बनाया गया है।

निति‍न नवीन पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, संजय टाइगर श्रम संसाधन विभाग तथा अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला मंत्रालय दिया गया है।

सुरेंद्र मेहता पशु एवं मत्‍स्‍य संसाधन विभाग, नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन, रमा निषाद पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्‍याण विभाग सौंपा गया है।

लखेंद्र पासवान अनुसूचित जाति‍ एवं अनुसूचित जनजात‍ि कल्‍याण विभाग तथा प्रमोद चंद्रवंशी सहकारिता तथा  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग संभालेंगे।

श्रेयसी को खेल मंत्रालय

विश्‍व प्रसिद्ध निशानेबाज श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) को सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग का मंत्री बनाया गया है।

जदयू कोटे से सुनील कुमार को फिर शिक्षा विभाग तथा लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग देंखेंगी। विजय चौधरी को जल संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।

मदन सहनी को समाज कल्‍याण विभाग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य,  श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज का जिम्‍मा दिया गया है।

HAM के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष संतोष सुमन को लघु जल संसाधन का मंत्री बनाया गया है। जमा खान को अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय दिया गया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के संजय सिंह को पीएचईडी तथा संजय पासवान को गन्‍ना उद्योग विभाग दिया गया है। हालांक‍ि आध‍िकारिक तौर पर यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है।

Related Post

टाइफाइड से जूझ रहे अभिजीत दीपके, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई’

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

बिहार विधानसभा चुनाव: तारापुर सीट पर इस बार चलेगा किसका सिक्का? सम्राट चौधरी के सामने हैं ये कैंडिडेट

Posted by - November 1, 2025 0
तारापुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है, जहां से बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री…

सलमान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, बुरे वक्त में हर स्टार की बाल ठाकरे ने की थी मदद, जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Posted by - November 17, 2025 0
शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे यानी बाल ठाकरे की आज पुण्यतिथि है। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम उनसे…

डिप्टी सीएम पद की मांग कर लालची नहीं दिखना…केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Posted by - November 22, 2025 0
चिराग पासवान ने कहा कि दलित सेना का पुनर्गठन किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी अरुण भारती को सौंपी गई है.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *