नेपाल में आम चुनावों के दौरान सेना की तैनाती की सिफारिश, कई हिस्सों से हटा कर्फ्यू

101 0

नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने पांच मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना तैनात करने की सिफारिश की है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) ने गुरुवार को देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद यह सलाह दी।

रक्षा सचिव सुमन राज आर्यल और एनएससी के सदस्य सचिव ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से चुनाव को संपन्न कराने के उद्देश्य से ये सिफारिश की गई है।गृह मंत्रालय ने चुनावों के लिए एक एकीकृत सुरक्षा योजना को पहले ही मंजूरी दे दी है और इसे कार्यान्वयन के लिए सभी 77 जिला प्रशासन कार्यालयों को भेज दिया है।

क्या है योजना?

इस योजना के तहत, प्रत्येक जिला अपनी सुरक्षा रणनीति तैयार करेगा और प्रत्येक मतदान केंद्र पर सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय जांच विभाग को तैनात करेगा। इस बीच, भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बारा जिले के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कफ्र्यू हटा लिया गया और सामान्य स्थिति लौट आई।

यह जिला जेन जी प्रदर्शनकारियों और अपदस्थ प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पार्टी के सदस्यों के बीच हिंसक झड़पों से प्रभावित था। जिले में रोजमर्रा की गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही बाजार फिर से खुल गए, स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गईं और परिवहन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।

Related Post

ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अब मलेशिया…. अगले साल से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन!

Posted by - November 25, 2025 0
इस साल अक्टूबर में ही कई सांसदों ने 16 साल से कम उम्र के बच्‍चों पर बैन लगाने के सरकार…

पाकिस्तान: इस्लामाबाद ब्लास्ट की जांच कहां तक पहुंची? ऐप पर बाइक बुक करके पहुंचा था फिदायीन हमलावर

Posted by - November 13, 2025 0
Pakistan Suicide Blast: इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें…

न्यूक्लियर बम नहीं, अब AI होगा हथियार… ट्रंप ने मैनहैटन प्रोजेक्ट के लेबल का ‘जेनेसिस मिशन’ क्यों शुरू किया?

Posted by - November 25, 2025 0
Donald Trump launches ‘Genesis Mission’ For AI research: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI फील्ड में रिसर्च के लिए एक राष्ट्रीय…

भारत–वियतनाम रक्षा सहयोग को नई मजबूती, पनडुब्बी खोज और बचाव पर एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - November 11, 2025 0
दोनों पक्षों ने हाइड्रोग्राफी, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, बंदरगाह यात्राओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिपयार्ड आधुनिकीकरण और रीयल-टाइम सूचना आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *