‘जिन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं, वे समाज तोड़ते हैं’, JDU प्रत्याशी श्रवण कुमार ने किया जीतने का दावा

84 0

नालंदा: बिहार के नालंदा विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी और मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होते ही नालंदा कॉलेज केंद्र पहुंच गए. आठवीं बार चुनावी मैदान में उतरे श्रवण कुमार ने अपनी जीत पर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और वह जनादेश का इंतजार कर रहे हैं.

जनादेश का सम्मान करेंगा, सिकंदर वही बनेगा: मतगणना केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि जनता ने जिसे जनादेश दिया है, वही सिकंदर बनेगा और जिसे नकारा है, वह घर बैठेगा. उन्होंने बिहार की जनता, खासकर ‘आधी आबादी’ (महिला मतदाताओं) और नई पीढ़ी के युवाओं पर पूरा भरोसा जताया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माताओं-बहनों ने नीतीश कुमार, एनडीए और उनके जैसे उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाला है.

“जनता ने जिसे जनादेश दिया, वही सिकंदर बनेगा, जिसे नकारा, वह घर बैठेगा.” श्रवण कुमार, जदयू उम्मीदवार 

भीड़ न लगाने की अपील, रुझान जल्द आएंगे: लोगों से अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि थोड़ी देर में पता चल जाएगा कि बिहार की जनता क्या चाहती है.

राजद उम्मीदवार के बयान पर तीखा पलटवार: राजद प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव के ‘बिहारशरीफ को कश्मीर बना दिया’ वाले बयान पर श्रवण कुमार ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली और बिहार की जनता पर भरोसा न रखने वाले ही ऐसी बातें करते हैं. ऐसे लोग समाज तोड़ने, बिखराव पैदा करने और कानून को ठेंगा दिखाने का काम करते हैं. बिहार की जनता उन्हें लंबे समय से जानती है और झांसे में नहीं आएगी.

तेजस्वी के शपथ दावे पर तंज: तेजस्वी यादव के 18 तारीख को शपथ ग्रहण के दावे पर उन्होंने तंज कसा. कहा कि सिर्फ कहने से नहीं होता, नियम-कानून और प्रावधान हैं. इलेक्शन कमीशन के अनुसार ही चलेगा. कहने को शपथ अभी भी ली जा सकती है, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं. बिहार में वही राज करेगा जो न्याय के साथ विकास और समाज में प्रेम-भाईचारे का संदेश देगा.

नालंदा की सात सीटों पर गिनती शुरू: नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. नालंदा कॉलेज में सबसे पहले पोस्टल बैलेट खोले गए. सभी सात क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कमरों में गिनती चल रही है. प्रशिक्षित कर्मी तैनात हैं. पोस्टल बैलेट के साथ ईवीएम भी खोले जा रहे हैं, जल्द रुझान आएंगे. सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं.

Related Post

प्रशांत किशोर की जनसुराज वोट शेयर में कांग्रेस को दे सकती है मात? एग्जिट पोल्स में क्यों किया गया ऐसा दावा, पढ़ें

Posted by - November 13, 2025 0
बिहार चुनाव को लेकर जितने भी एग्जिट पोल्स आए हैं उनके मुताबिक एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख…

बिहार चुनाव: महागठबंधन 28 अक्टूबर को जारी कर सकता है साझा घोषणापत्र, जानें किन वादों को होगा ऐलान

Posted by - October 24, 2025 0
महागठबंधन अपना साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है. घोषणा पत्र में हर घर नौकरी, जीविका,…

छोटे और नादान भाई…’, महुआ पहुंचे तेजस्वी तो तेज प्रताप ने कह दी बड़ी बात; जनता से की ये अपील

Posted by - November 3, 2025 0
तेजस्वी यादव रविवार को अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने महुआ पहुंचे। तेजस्वी के चुनाव…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *