JNU छात्रसंघ चुनाव:लेफ्ट बनाम ABVP, 4 नवंबर को मतदान, अध्यक्ष पद पर 34 दावेदार

90 0

JNU छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 4 नवंबर को होगा, अध्यक्ष पद के लिए 34 उम्मीदवार मैदान में हैं. लेफ्ट गठबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए अदिति को उम्मीदवार बनाया है, जबकि ABVP से विकास पटेल मुकाबले में हैं
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 4 नवंबर को होगा. इस बार अध्यक्ष पद के लिए कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैंपस में माहौल गर्म है. लेफ्ट दलों ने इस चुनाव में महागठबंधन बनाया है जिसमें AISA, SFI और DSF शामिल हैं, जबकि AISF बाहर है. गठबंधन ने AISA की अदिति को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है. उपाध्यक्ष पद के लिए SFI से के. गोपिका, महासचिव के लिए DSF से सुनील और संयुक्त सचिव पद के लिए AISA से दानिश अली को उतारा गया है.
दूसरी ओर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष पद के लिए विकास पटेल, उपाध्यक्ष के लिए तान्या कुमारी, महासचिव के लिए राजेश्वर कांत दुबे और संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज दमारा को इस बीच, जेएनयू डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) ने नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया है कि आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के सदस्य चुनाव नहीं लड़ सकते. यह नियम पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है. चुनाव को लेकर कैंपस में बहस तेज है. लेफ्ट गठबंधन सार्वजनिक परिवहन और छात्र अधिकारों पर जोर दे रहा है, जबकि ABVP राष्ट्रीय मुद्दों और विकास के एजेंडे को आगे रख रही है. मतदान के तुरंत बाद मतगणना की शुरुआत हो जाएगी.
टिकट मिला है.

Related Post

Bihar Result: 129 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही जन सुराज, जानिए PK के किस प्रत्याशी को मिला सबसे ज्यादा वोट

Posted by - November 17, 2025 0
Prashant Kishor in Bihar Elections 2025: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज बिहार विधानसभा चुनाव में खाता भी…

सीमांचल में ओवैसी फैक्टर ने काम किया ..’, हारे हुए उम्मीदवारों ने राहुल गांधी को बताया बिहार में कांग्रेस की हालत ?

Posted by - November 28, 2025 0
बिहार में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी…इसको लेकर राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। कई हारे…

यूपी में राहुल गांधी का बड़ा दांव! क्या मायावती को दिया गठबंधन का संकेत?

Posted by - June 27, 2026 0
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राजेन्द्र पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया…

बांकीपुर का संदेश: जब टूटा 31 साल पुराना राजनीतिक गढ़, बदल गई बिहार की सियासत

Posted by - August 4, 2026 0
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक बड़ा संदेश दिया है। करीब 31 वर्षों…

बिहार, MP और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान! 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

Posted by - July 2, 2026 0
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *