NDA में पांच दल नहीं बल्कि पांच पांडव हैं, ये चुनाव जंगलराज से मुक्ति के लिए है: अमित शाह

81 0

आज देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं, दरभंगा , समस्तीपुर  और बेगूसराय में आज उन्होंने अपनी रैलियों में जमकर कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला. उन्होंने समस्तीपुर के रोसड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधायक और मंत्री बनाने के लिए चुनाव नहीं है, बल्कि जंगलराज से मुक्ति के लिए चुनाव है.

अमित शाह ने कहा कि मैं पूरे बिहार में घूमकर आया हूं. ऐसी ही भीड़ बिहार में हर जगह दिखाई पड़ती है. 14  तारीख को चुनाव का क्या परिणाम आएगा,ये मैं आपको आज ही बता देता हूं. 14 तारीख को 8 बजे मतगणना शुरू होगी, 9 बजे बैलेट बॉक्स खुलेंगे और एक बजते-बजते लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो जाएगा और फिर से एक बार यहां पर एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

उन्होंने समस्तीपुर को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली बताते हुए कहा कि लालू यादव और कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं मिलने दिया था.  लेकिन 2024 में मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम किया.भारत के प्रसिद्ध समाजवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे कर्पूरी ठाकुर के बारे में अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर मिथिला और बिहार की धरती का सम्मान करने का काम किया है.

समस्तीपुर की 10 की 10 सीट NDA की झोली में डालनी है. समस्तीपुर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मस्थान है. यहां पर कर्पूरी ग्राम भी आया हुआ है. लालू और कंपनी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न नहीं मिलने दिया था. लेकिन, 2024 में मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने का काम किया. ये लोग कर्पूरी ठाकुर जी से जननायक की उपाधि भी छीनना चाहते हैं. लालू यादव जी, कान खोलकर सुन लो, जब तक NDA है, कर्पूरी ठाकुर जी की जननायक की उपाधि को कोई छू भी नहीं सकता.

Related Post

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ाई RJD की चिंता, प्रशांत किशोर की जीत से तेजस्वी यादव के सामने नई चुनौती

Posted by - August 4, 2026 0
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों ने राज्य की विपक्षी राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी…

बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग से मिला BJP डेलिगेशन, मालवीय बोले- BLO पर दबाव बना रही है प्रदेश सरकार

Posted by - November 27, 2025 0
भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *