प्रशांत किशोर की जनसुराज वोट शेयर में कांग्रेस को दे सकती है मात? एग्जिट पोल्स में क्यों किया गया ऐसा दावा, पढ़ें

86 0

बिहार चुनाव को लेकर जितने भी एग्जिट पोल्स आए हैं उनके मुताबिक एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है.

बिहार चुनाव को लेकर अलग-अलग एग्जिट पोल्स एनडीए की जीत की ओर इशारा कर रही हैं. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स में भी एनडीए को बुहमत मिलता नजर आ रहा है. इन एग्जिट पोल्स की मानें तो इस चुनाव में महागठबंधन को 90 सीटें जबकि जन सुराज पार्टी को एक सीट मिल सकती हैं.

एक दिलचस्प भविष्यवाणी यह ​​भी की गई है कि जन सुराज पार्टी को 9.7% वोट शेयर मिल सकता है. आपको बता दें प्रशांत किशोर की इस पार्टी को बने अभी एक साल ही हुआ है. कहा जा रहा है कि जनसुराज को मिलने वाला वोट प्रतिशत कांग्रेस से भी प्वाइंट एक फीसदी ज्यादा रह सकता है.अगर ऐसा हुआ तो जन सुराज को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से भी एक फीसदी ज्यादा वोट मिलेंगे.अनुमान है कि पार्टी 2020 में कांग्रेस को मिले 9.6% वोट शेयर को भी पार कर जाएगी, जिससे उसे 19 सीटें मिली थीं.

हालांकि, प्रशांत किशोर की पार्टी को पीपुल्स पल्स द्वारा अधिकतम केवल पांच सीटें दी गई हैं, जो ये बताता है कि वोट शेयर निर्वाचन क्षेत्रों में जीत में तब्दील नहीं होगा.

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 133-159 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर सकता है, वहीं, महागठबंधन 75-101 और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है.  पीपल्स पल्स ने वोट शेयर का ब्रेकअप भी दिया है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 46.2% और महागठबंधन को कुल 37.9% वोट मिलने का अनुमान है.  इन एग्जिट पोल के अनुसार राजद को सबसे अधिक वोट शेयर 23.3%, भाजपा को 21.4%, जदयू को 17.6%, जन सुराज पार्टी को 9.7% और कांग्रेस को 8.7% मिलने की संभावना है. इसमें 3% की ऊपर नीचे होने की संभावना का भी संकेत दिया गया है.

इस बार के चुनाव की तुलना अगर 2020 के वोट शेयरों के साथ तुलना की जाए तो पता चलता है कि RJD को अपने 23.5% के शेयर से 0.2 प्रतिशत अंक का नुकसान हो सकता है, जबकि भाजपा को 1.6 प्रतिशत अंक का फायदा होने की उम्मीद है. वहीं, जेडीयू का वोट शेयर भी 1.9 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जो एनडीए की जीत में बड़ा योगदान निभा सकती है.

Related Post

E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा कदम, 100 लोगों संग पीएम मोदी को सौंपेंगे 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका

Posted by - August 3, 2026 0
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित…

गांधीनगर को 176 करोड़ रुपये के 66 विकास कार्यों की सौगात, सीएम भूपेंद्र पटेल ने नए फ्लाईओवर का उद्घाटन भी किया

Posted by - November 25, 2025 0
सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर को 176 करोड़ रुपये की सौगात देने के बाद कहा कि गुजरात ने देश को…

ममता बनर्जी की अपील बेअसर! TMC के अधिकांश हारे उम्मीदवारों ने स्वीकारा जनादेश, कोर्ट नहीं जाएंगे

Posted by - June 22, 2026 0
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर एक दिलचस्प स्थिति देखने को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *