IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेशन में बनाए 105 रन, बुमराह और कुलदीप ने चटकाए 3 विकेट

90 0

हैदराबाद : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के पहले सेशन में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 105 रन बना लिए हैं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट चटकाया है.

पहला टेस्ट डे 1 : मिला जुला रहा पहला सेशन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के लिए ये पहला सेशन मिला जुला रहा है. इस सेशन में अफ्रीका ने 105 रन बनाए तो वहीं, भारत ने 3 विकेट चटकाए हैं. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहले विकेट के लिए 10.3 ओवर में 57 रन जोड़े. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने रयान रिकेल्टन को 23 रन बोल्ड किया और एडेन मार्करम को 31 रनों के निजी स्कोर पर पंत के हाथों कैच आउट कराया. भारत को तीसरा विकेट कुलदीप यादव ने दिलाया. उन्होंने टेम्बा बावुमा को ध्रवु जुरेल के हाथों कैच आउट कराया. वो 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस समय वियान मुल्डर 22 और टोनी डी जोरजी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान
इससे पहले इस मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और भारत के कप्तान शुभमन गिल को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. भारत की टीम में चोट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज और उपकप्तान ऋषभ पंत की वापसी हुई है.

टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘हम बल्लेबाजी करेंगे. हमारे खिलाड़ी पाकिस्तान से वापस आ गए हैं. तैयारी के लिहाज से हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. चुनौती का इंतजार है. हमें वही करते रहना होगा जो हम कर रहे हैं. पिच सूखी लग रही है, पहली पारी में रन बनाना अहम होगा. कगिसो बाहर हो गए जबकि कॉर्बिन आए हैं.

शुभमन गिल ने कहा, ‘पिच अच्छी लग रही है. तेज गेंदबाजों के लिए इसमें थोड़ी जगह है. ड्रेसिंग रूम अच्छा है. ये टीम जीत की भूखी है. यह टेस्ट सीरीज बहुत अहम है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, कुछ टर्न भी आएगा. रेड्डी की जगह ऋषभ आ गए हैं और अक्षर भी वापस आ गए हैं.

Related Post

डेविड की हैट्रिक से कनाडा की 40 साल बाद पहली वर्ल्ड कप जीत, मेक्सिको बना नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

Posted by - June 19, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन मेजबान टीमों और युवा सितारों के नाम रहा। जहां Canada ने कतर…

मुंबई इंडियंस से बाहर होते ही अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिया धमाका, बनाई ऐसी सेंचुरी जिस पर पापा सचिन को होगा गर्व

Posted by - November 18, 2025 0
नई दिल्ली. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में एक खास उपलब्धि को हासिल…

एशियन पेंट्स बना भारतीय क्रिकेट का ‘ऑफिशियल कलर पार्टनर’, BCCI के साथ किया तीन साल का करार

Posted by - November 25, 2025 0
अपोलो टायर्स के साथ करोड़ों की डील साइन करने के बाद अब BCCI ने अब एशियन पेंट्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट…

वोजिन्हा की मां को अमेरिका लाने की तैयारी, ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

Posted by - June 17, 2026 0
काबो वेर्दे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *