IND vs OMN A: 18 छक्के-16 चौके… 70 गेदों में ठोके 189 रन, आज फिर विस्फोट को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कहां और किससे मुकाबला?

91 0

नई दिल्ली: प्रचंड फॉर्म में चल रहे भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज फिर धमाल मचाने को तैयार हैं. जितेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए को आज ओमान के खिलाफ एक अहम मैच खेलना है, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अपने पहले मैच में यूएई के खिलाफ शानदार जीत के बाद इंडिया ए को पाकिस्तान ए के खिलाफ बीते रविवार को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. आज करो या मरो के मैच में वैभव से फिर पुराने धमाके की उम्मीद होगी |

पाकिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के 45 रन बनाकर आउट होते ही भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और टीम सिर्फ 136 रन पर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान ने 40 गेंद रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया. पाकिस्तान ए अपनी जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. अब पाकिस्तान ए के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय पेस अटैक में सुधार की जरूरत है |

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन वैभव के नाम
वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में हुए दो मैच में 94.50 की अद्भुत औसत से 189 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270.00 का रहा. यूएई के खिलाफ पहले मैच में वैभव ने धुआंधार 144 रन बनाए थे. पाकिस्तान के विरुद्ध उनके बल्ले से 45 रन निकले थे. वह 16 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं |

भारत ए का स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, जितेश शर्मा (कप्तान), नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, विजयकुमार वैशाख, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, नमन धीर और सूर्यांश शेडगे
ओमान का स्क्वॉड: हम्माद मिर्जा (कप्तान), सुफियान यूसुफ, करण सोनावले, वसीम अली, आर्यन बिष्ट, नारायण सैशिव, जिक्रिया इस्लाम, मुजाहिर रजा, शफीक जान, समय श्रीवास्तव, जय ओडेद्रा, पृथ्वीकुमार माची, हसनैन शाह, शुएब अल बलुशी, उबैद उल्लाह और एमडी यूसुफ

Related Post

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, 24 जून को अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे

Posted by - June 13, 2026 0
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज Akash Deep के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। बिहार के रोहतास…

ऋषभ पंत की होने जा रही वापसी, इस घरेलू सीरीज में जगह मिलना तय, 14 नवंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट

Posted by - November 5, 2025 0
ऋषभ पंत की वापसी को लेकर अच्छी खबर आई है। पंत की टीम इंडिया में वापसी होने जा रही है।…

कौन हैं अस्मिता डे? साइकिल रिपेयर की दुकान से CWG 2026 गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

Posted by - August 1, 2026 0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा जूडो खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर अस्मिता डे ने इतिहास रच…

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: सिंधू-लक्ष्य को आसान ड्रॉ, पहले दौर में शीर्ष वरीय शी युकी से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी

Posted by - August 6, 2026 0
17 से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली में होने वाली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ का ऐलान हो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *