TMC के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ ने SIR को लेकर ऐसा क्या छाप दिया कि भड़क गईं ममता बनर्जी

84 0

बंगाल में SIR को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच गुरुवार को TMC के मुखपत्र में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई. इस रिपोर्ट को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस रिपोर्ट को भ्रामक बताया है.

कोलकत्ता:

बिहार के बाद बंगाल सहित कई राज्यों में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य (SIR) शुरू किया है. इसका कई जगहों पर विरोध भी हो रहा है. बंगाल में SIR को लेकर सियासी घमासान मचा है. लेकिन इस बीच गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिस कारण TMC को शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ा. दरअसल TMC के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ ने गुरुवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की. ‘जागो बांग्ला’ ने पहले पन्ने पर खबर दी कि बुधवार को गणना फॉर्म बांटने वाला एक BLO मुख्यमंत्री आवास गया था और ममता बनर्जी ने खुद उन फॉर्मों को वापस लौटाया और उन्हें जमा होने के बाद वापस करने का आश्वासन दिया.

ममता बनर्जी ने फेसबुक पोस्ट में खबर की आलोचना की

लेकिन गुरुवार को ममता बनर्जी ने ऐसी खबरों की आलोचना करते फेसबुक पेज पर पोस्ट किया और कहा, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह SIR के लिए गणना फॉर्म तब तक नहीं भरेंगी, जब तक राज्य में हर कोई फॉर्म नहीं भर देता.

मैंने खुद कोई फार्म नहीं भरा हैः ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- कल हमारे पड़ोस में BLO प्रभारी अपना काम करने आए थे. वो हमारे निवास कार्यालय में भी आए. कुछ मतदाताओं ने जानकारी ली और फार्म भेज दिया. जब तक बंगाल का हर व्यक्ति फार्म नहीं भर रहा है तब तक मैंने खुद कोई फार्म नहीं भरा है और न ही भरूंगी.

ममता ने आगे लिखा कि विभिन्न मीडिया और समाचार पत्रों ने प्रकाशित किया है कि ‘मैं आवास से बाहर आई और अपने हाथों से BLO से गणना प्रपत्र प्राप्त किया.’ यह खबर पूरी तरह से गलत, भ्रमित और उद्देश्यपूर्ण प्रचार है.

बीजेपी ने कहा- झूठ कौन बोल रहा, TMC का मुखपत्र या ममता?

BJP ने ममता के फेसबुक पोस्ट पर उनकी आलोचना की है. भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा है, “झूठ कौन बोल रहा है, TMC का मुखपत्र या ममता? यह समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने गणना फॉर्म स्वीकार किया और भरा. वह कहना चाहती थीं कि जब तक रोहिंग्या, बांग्लादेशी और पाकिस्तानियों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो जाते, वह फॉर्म नहीं भरेंगी.”

Related Post

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बाबा बागेश्वर ने कह दी अपने दिल की बात, जानें क्या बोले

Posted by - November 14, 2025 0
अभी बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए हुए वोटों की गिनती हो रही है। इसी बीच बाबा बागेश्रवर से भी…

कौन है बिहार के सबसे युवा मंत्री दीपक प्रकाश की पत्नी? सोशल मीडिया पर खूब हैं एक्टिव

Posted by - November 22, 2025 0
Deepak Prakash Wife: दीपक प्रकाश बिहार में बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बन गए, उनकी पत्नी साक्षी इस दौरान काफी…

शिवसेना के 60 साल: स्थापना दिवस पर सियासी शक्ति प्रदर्शन, मुंबई पुलिस अलर्ट पर

Posted by - June 19, 2026 0
महाराष्ट्र की राजनीति में दशकों तक मराठी अस्मिता और हिंदुत्व की राजनीति का बड़ा चेहरा रही शिवसेना आज अपने 60वें…

जयपाल सिंह मुंडा कौन थे? जिनके नाम पर बने स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं झारखंड के छात्र

Posted by - August 13, 2026 0
जयपाल सिंह मुंडा कौन थे? झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच रांची का जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम चर्चा का…

लैंड फॉर जॉब घोटाला: 8 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई, राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI से आरोपियों का स्टेटस मांगा

Posted by - December 4, 2025 0
लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी और बेटे तेजस्वी को लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपी बनाया गया है। कुल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *