अंतरराष्ट्रीय सीमा सील, सुरक्षा बलों की 1650 कंपनियां तैनात, दूसरे चरण के लिए किले में तब्दील हुए बिहार के 20 जिले

91 0

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण की अपेक्षा दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी की गई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार को समाप्त हो गया। मंगलवार को 122 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। ऐसे में वोटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम और सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।

पहले चरण की तुलना में इस बार सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी

बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम पूरी तरह से पुख्ता कर दिए गए हैं। पहले चरण की तुलना में इस बार सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी की गई है। डीजीपी ने बताया कि 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी जिलों में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है।

भारत-नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में खास सुरक्षा व्यवस्था

इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें कई जिले अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं से सटे हैं, जिसके चलते अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। वहीं, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमाओं से लगे जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

शनिवार से सील की गई अंतरराष्ट्रीय सीमा

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को शनिवार से पूरी तरह सील कर दिया गया है, जबकि अंतरराज्यीय सीमाएं रविवार शाम तक बंद कर दी जाएंगी। डीजीपी ने कहा कि दूसरे चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त राज्य पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां भी प्रत्येक जिले में भेजी गई हैं ताकि हर मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Related Post

उत्तराखंड@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने बताया स्वर्णिम उत्तराखंड की विकास का रोडमैप

Posted by - November 10, 2025 0
उत्तराखंड@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने बताया स्वर्णिम उत्तराखंड की विकास का रोडमैप उत्तराखंड के रजत जयंती कार्यक्रम पर बोलते…

छोटे और नादान भाई…’, महुआ पहुंचे तेजस्वी तो तेज प्रताप ने कह दी बड़ी बात; जनता से की ये अपील

Posted by - November 3, 2025 0
तेजस्वी यादव रविवार को अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने महुआ पहुंचे। तेजस्वी के चुनाव…

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानिए किन कर्मियों को होगा लाभ

Posted by - November 18, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. राज्य में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते…

बिहार में हार का पश्चाताप, मौन उपवास पर बैठेंगे प्रशांत किशोर, CM नीतीश पर लगाया पैसे बांटकर वोट खरीदने का

Posted by - November 18, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस…

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़: राज–उद्धव गठबंधन पर फैसला तय, जानिए कब होगा ऐलान

Posted by - December 24, 2025 0
महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव टाकरे के बीच गठबंधन के ऐलान की तारीख सामने आ गई है। इसके साथ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *