Gold-Silver Rate: फिर सस्‍ता हुआ सोना, आज 8 नवंबर को आपके शहर में क्‍या है सोने-चांदी के भाव

85 0

Gold Silver Price Today: एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें इस हफ्ते एक सीमित दायरे में 1,21,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रही हैं. इसकी वजह डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना है.

गोल्‍ड-सिल्‍वर के भाव में इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. फिलहाल अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्‍यूज है. सोने की कीमतों में 500 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई. इस तरह सोने का भाव एक बार फिर 1.20 लाख रुपये/10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. शनिवार को भी भाव इसी के आसपास रहने की संभावना है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन सोने-चांदी के रेट्स जारी करता है. स्‍थानीय ज्‍वैलरी मार्केट के मुताबिक, शनिवार को 24 कैरेट सोने का बाजार भाव 12,201 रुपये/ग्राम यानी 1,22,010 रुपये/10 ग्राम चल रहा है. वहीं 22 कैरेट गोल्‍ड 1,11,84 रुपये/10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट गोल्‍ड 91,510 रुपये/10 ग्राम के करीब है.

सोने-चांदी के भाव में गिरावट 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,20,100 रुपये हो गई है. इससे पहले सोने की कीमत 1,20,670 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 570 रुपये की कमी को दर्शाता है.

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,10,012 रुपये हो गई है, जो कि इससे पहले 1,10,534 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 90,075 रुपये हो गया है, जो कि पहले 90,503 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

गोल्‍ड का भाव (रुपये/ 10 ग्राम में) चांदी (रु/किलो)
शहर 24 कैरेट  22 कैरेट 18 कैरेट सिल्‍वर
दिल्‍ली 122160 111990 91660 152500
मुंबई 122010 111840 91510 152500
चेन्नई 122940 112690 93990 165500
कोलकाता 122010 111840  91510 152500

चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी 

सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतें शुक्रवार को कारोबारी घंटों में स्थिर रही और इसमें मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. चांदी की कीमत 33 रुपये बढ़कर 1,48,275 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,48,242 रुपये प्रति किलो थी.

Related Post

Small Saving Schemes: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को भूल जाइए! यहां मिल रही हैं 8.2% तक की ब्याज दरें, जानें 5 सबसे बढ़िया स्कीम

Posted by - November 15, 2025 0
अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो स्मॉल सेविंग स्कीम आपके लिए सबसे…

अदाणी का बड़ा बयान: झारखंड में जबरदस्त संभावनाएँ, धनबाद में होगा बड़ा निवेश’

Posted by - December 9, 2025 0
गौतम अदाणी बोले, ‘हमारा इतिहास हमारा दर्पण होना चाहिए. जब‑जब हम अपनी ही पहचान को पहचानने में चूकते हैं, तब‑तब…

अडानी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में 1 ट्रिलियन रुपये का निवेश करेगा: करण अडानी

Posted by - November 14, 2025 0
करण अडानी ने शुक्रवार को कहा कि अडानी समूह अगले दशक में आंध्र प्रदेश में 1 ट्रिलियन रुपये का निवेश…

बाजार अपडेट: सेंसेक्स मजबूती के साथ 140 प्वाइंट ऊपर, निफ्टी 26,200 से ऊपर कारोबार

Posted by - December 25, 2025 0
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत भले ही सपाट रही हो, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, ग्लोबल संकेतों की मजबूती…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *