फूट गया चीन के CPEC का गुब्बारा, पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- ‘हम इस कॉरिडोर का लाभ नहीं उठा सके…

88 0

पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को CPEC का कोई भी लाभ नहीं मिला है।

चीन ने करीब एक दशक पहले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) की एक महात्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि इस CPEC कॉरिडोर का हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी Pok से भी होकर गुजरता है। जब ये परियोजना शुरू हुई थी तो पाकिस्तान ने इसका जमकर ढ़िंढ़ोरा पीटा था। हालांकि, अब इस कॉरिडोर का गुब्बारा फूट गया है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने इस बात का स्वीकार किया है कि पाकिस्तान चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) से लाभ नहीं उठा सका है।

पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा?

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने कहा है कि पाकिस्तान की पिछली सरकार द्वारा चीन के निवेश को गलत संदर्भ में पेश करने का प्रयास किया गया था। इस कारण चीनी निवेशक पलायन करने के लिए मजबूर हो गए। मंत्री अहसान इकबाल ने आगे कहा कि  पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने ‘उबरने’ के कई मौके गंवा दिए और ‘‘हमने खेल बदलने की क्षमता रखने वाले सीपीईसी का भी लाभ नहीं उठाया।

इमरान खान पर लगाया आरोप

पाकिस्तान के योजना मंत्री इकबाल ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उनके कारण पाकिस्तान CPEC से लाभ नहीं उठा पाया और विफल हुआ। मंत्री इकबाल ने कहा कि चीन ने मुश्किल वक्त में पाकिस्तान की मदद की थी। हालांकि, विरोधियों ने चीन के निवेश को बदनाम करने का प्रयास किया और उन्हें पाकिस्तान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

जानें CPEC के बारे में

आपको बता दें कि CPEC कॉरिडोर को चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’(बीआरआई) का एक प्रमुख हिस्सा माना जाता रहा है। इसका निर्माण चीन के शिनजियांग को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने के लिए किया गया था। इसकी लागत करीब  60 अरब डॉलर की थी। 

Related Post

राहत सामग्री ले जा रहा प्लेन तालाब में हुआ क्रैश, 2 लोगों की मौत, जानें चश्मदीदों ने क्या कहा

Posted by - November 11, 2025 0
अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित कोरल स्प्रिंग्स में एक टर्बोप्रॉप प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो…

ट्रंप बोले- “आज जंग खत्म हो गई”, ईरान ने किया खंडन; कहा- अभी कोई समझौता फाइनल नहीं 🇬🇧 English Title:

Posted by - June 12, 2026 0
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है…

शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप ने क्यों याद किया वर्ल्ड वॉर 2? चीन-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा संदेश

Posted by - May 14, 2026 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन दौरे पर हैं, जहां उनका बेहद भव्य स्वागत किया गया। बीजिंग में…

भारत के FCRA कानून पर अमेरिका में क्यों मचा बवाल? ट्रंप की पार्टी के सांसद ने चर्च और ईसाइयों पर हमले का लगाया आरोप

Posted by - August 5, 2026 0
भारत में विदेशी फंडिंग से जुड़े कानून फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर अब अमेरिका में…

पाकिस्तान: इस्लामाबाद ब्लास्ट की जांच कहां तक पहुंची? ऐप पर बाइक बुक करके पहुंचा था फिदायीन हमलावर

Posted by - November 13, 2025 0
Pakistan Suicide Blast: इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *