पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’: 2025 में इन देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान

95 0

पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया.

नई दिल्ली:

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान दौरे में वहां के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा गया. यह अवॉर्ड पहले क्वीन एलिजाबेथ, क्वीन मैक्सिमा, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला को दिया जा चुका है.  प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह 29वां वैश्विक सम्मान है. वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतने देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला है. आइए जानते हैं कि इस साल पीएम मोदी को किन-किन देशों ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है.

इस साल पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया.

  • नामीबियाई राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने जुलाई में नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया.
  • भारत के प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने 7 जुलाई को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया.
  • 4 जुलाई को पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी ने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया.
  • इसके अलावा 2 जुलाई को पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया. साइप्रस के राष्ट्रपति महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने 16 जून को भारत के पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया.
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. यह विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है. पहली बार किसी भारतीय नेता को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ.
  • 12 मार्च को पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके) से नवाजा गया. पहली बार किसी भारतीय नेता को इस सम्मान से नवाजा गया.
  • वहीं, 16 दिसंबर को पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया है.
  • बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने 20 नवंबर 2024 को पीएम मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान देने का ऐलान किया था, जिसे मार्च 2025 में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्राप्त किया.

Related Post

बांग्लादेश की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 1500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर हुईं राख

Posted by - November 27, 2025 0
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कोराइल स्लम में लगी भीषण आग ने 1500 से अधिक झुग्गियों को राख कर दिया,…

क्या ईरान के पास है ‘जेलीफिश ड्रोन’ की रहस्यमयी फौज? अमेरिकी पायलट के दावे से मचा हड़कंप

Posted by - June 23, 2026 0
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ऐसा दावा सामने आया है जिसने रक्षा विशेषज्ञों और खुफिया…

भारत-चीन के बीच पांच साल बाद सीधी उड़ानें शुरू — कोलकाता से गुआंगझोउ तक इंडिगो की पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

Posted by - October 27, 2025 0
कोविड-19 और सीमा तनाव के बाद दोबारा शुरू हुई डायरेक्ट एयर सर्विस, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम भारत…

भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य को लेकर क्या महसूस करते हैं ट्रंप? व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताई सच्चाई

Posted by - November 5, 2025 0
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने बताया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के…

वंदे मातरम् की गूंज और ब्रेड-सॉल्ट से स्वागत, स्लोवाकिया में पीएम मोदी के लिए दिखा खास सम्मान

Posted by - June 15, 2026 0
प्रधानमंत्री Narendra Modi का स्लोवाकिया दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार बन गया। ब्रातिस्लावा पहुंचने पर उनका स्वागत भारतीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *