संसद में जी राम जी बिल पर बवाल, निशिकांत दुबे का विपक्ष के खिलाफ बड़ा कदम

91 0

लोकसभा में जी राम जी बिल पारित होने के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों के आचरण को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ा रुख अपनाया है. दुबे ने आठ सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.

लोकसभा में जी राम जी बिल पारित होने के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों के आचरण को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ा रुख अपनाया है. दुबे ने आठ सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.

कल लोकसभा में पारित हुआ था बिल

गुरुवार को संबंधित बिल लोकसभा में पारित हुआ था. इसी दौरान सदन में विपक्षी सांसदों के व्यवहार को लेकर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई थी. बता दें कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में जवाब दे रहे थे. इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में नारेबाजी करता रहा. विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके.

बजट सत्र से सस्पेंशन की मांग

निशिकांत दुबे ने मांग की है कि जिन सांसदों के खिलाफ नोटिस दिया गया है, उन्हें अगले सत्र, यानी बजट सत्र से सस्पेंड किया जाए. दुबे ने कहा, ‘हिंसा करने वाले सांसदों को चुनाव लड़ने से रोकने का कानून बनना चाहिए.’ दुबे ने आगे कहा कि सदन चर्चा के लिए होता है. जो सांसद सदन में हिंसा करते हैं, उनके खिलाफ ऐसा कानून बनाया जाए कि वे दोबारा चुनाव न लड़ सकें.’

वे सचिवालय कर्मचारियों की हत्या भी कर सकते हैं’

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी सांसदों ने जो किया, उससे ज्यादा शर्मनाक लोकतंत्र में कुछ नहीं हो सकता. वे स्पीकर के सामने बैठने वाले सचिवालय कर्मचारियों की मेज पर चढ़ गए और नारे लगाने लगे. वे हिंसक हो गए. शायद बापू ने ही उन्हें यह सिखाया होगा. हो सकता है कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी की डिक्शनरी में लिखा हो कि बापू लोगों को हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाते थे. बापू द्वारा सिखाई गई सत्य, अहिंसा और ईमानदारी की शिक्षा के अनुरूप, हमने 8 सांसदों के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस भेजा है… हम स्पीकर से मांग करते हैं कि यह सत्र आज समाप्त हो जाए, लेकिन आगामी बजट सत्र तक इन सांसदों को सदन की कार्यवाही से बाहर रखा जाए. उनकी हरकतें देखकर ऐसा लगता है कि वे सचिवालय कर्मचारियों की हत्या भी कर सकते हैं या हिंसा कर सकते हैं. उन्हें मानसिक उपचार के लिए रांची या कांके भेजा जाना चाहिए.’

राज्यसभा से पास हुआ बिल

बता दें कि कल देर रात राज्यसभा से जी राम जी बिल पास हुआ है. इससे पहले बुधवार को लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई थी. लोकसभा में कार्यवाही देर रात 1:35 बजे तक चली, जिसमें 98 सांसदों ने हिस्सा लिया था. अब यह बिल राज्यसभा से पास हो चुका है. अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह 20 साल पुराने MGNREGA एक्ट की जगह लेगा.

Related Post

CJI सूर्यकांत ने पहले दिन की 17 मामलों की सुनवाई, युवा वकील से बहस को लेकर कही ये बात

Posted by - November 25, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पहले दिन 17 मामलों की सुनवाई की और स्पष्ट किया कि जल्दी…

25 करोड़ खर्च होंगे! दिल्ली में अब कब होगी कृत्रिम बारिश? क्लाउड सीडिंग पर IIT कानपुर निदेशक ने बताया आगे का एक्शन प्लान

Posted by - October 29, 2025 0
Artificial Rain In Delhi: दिल्ली में आर्टीफीशियल रेन के लिए मंगलवार को क्लाउड सीडिंग कराई गई। हालांकि बादलों में नमी…

भारत पहुंचीं जापान की PM साने ताकाइची, मोदी से होगी अहम बैठक; आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

Posted by - July 2, 2026 0
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद…

PM विकसित भारत रोजगार योजना की बड़ी सौगात, युवाओं के खातों में पहुंचे ₹2400 करोड़

Posted by - June 19, 2026 0
देश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *