भारत की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस का निधन, शाहरुख खान की बनी थीं दादी, जीजा से शादी के हुए थे चर्चे

74 0

98 साल की दिग्गज अदाकार कामिनी कौशल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस भारती की सबसे उम्रदराज हीरोइन रही हैं। शाहरुख खान संग उनका एक रोल सबसे यादगार किरदारों में गिना जाता है।

दो भाई, शहीद, नदिया के पार और जिद्दी जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बॉलीवुड की सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कही जाने वाली कामिनी कौशल के निधन से फिल्म जगत में एक बड़ा खालीपन आ गया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि कामिनी कौशल धर्मेंद्र और दिलीप कुमार जैसे दिग्गजों के साथ भी काम कर चुकी थी। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए एक सूत्र ने पत्रकार विक्की लालवानी को बताया, ‘कामिनी कौशल का परिवार बेहद लो-प्रोफाइल है और उन्हें प्राइवेसी की जरूरत है।’ यही जानकारी पैपराजी विरल भयानी ने भी साझा की है।

कौन है कामिनी कौशल?

कामिनी की मौत का कारण सामने नहीं आया है। उम्र संबंधी समस्याओं को ही उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है। कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में उमा कश्यप के रूप में हुआ था, हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थीं जिन्होंने भारतीय फिल्मों के स्वर्णिम दौर में अपनी अलग पहचान बनाई। 1946 से 1963 तक वे मुख्य नायिका के रूप में सक्रिय रहीं और उस समय के कई बड़े अभिनेताओं अशोक कुमार, राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कुमार के साथ काम किया। उनकी सहज और प्राकृतिक अभिनय शैली ने उन्हें जल्दी ही दर्शकों का पसंदीदा चेहरा बना दिया।

इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

कामिनी ने अपने करियर की शुरुआत चेतन आनंद की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही गई फिल्म नीचा नगर (1946) से की। इस फिल्म ने उन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचान दिलाई। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसने कान फिल्म समारोह में प्रतिष्ठित पाल्मे डोर (गोल्डन बाम) पुरस्कार जीता। आगे चलकर उन्होंने बिराज बहू (1956) में उत्कृष्ट अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला।

जीजा से हुई थी शादी

शादी के बाद कामिनी कौशल ने फिल्मों से कुछ दूरी बना ली। उनकी शादी बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट में मुख्य अभियंता रहे ब्रह्म एस सूद से हुई थी। दरअसल ये उनके जीजा थे, लेकिन एक कार एक्सीडेंट में बहन की मौत के बाद उनकी शादी कामिनी से कराई गई। कई वर्षों बाद उन्होंने फिर से अभिनय में वापसी की और नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी उतनी ही पसंद की गईं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनकी दादी का किरदार निभाया। इसके अलावा वे आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में कैमियो भूमिका में और शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में उनकी दादी के रूप में दिखाई दीं।

दिलीप कुमार से जुड़ा था नाम

कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बाद भी वो दिलीप कुमार संग दिल लगा बैठी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों के अफेयर के काफी चर्चे भी हुए थे। परिवार की बात करें तो कामिनी कौशल पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। उनके पिता, प्रोफेसर शिव राम कश्यप, एक सम्मानित वैज्ञानिक थे जिन्हें भारतीय वनस्पति विज्ञान का जनक कहा जाता है। अपनी कला, सादगी और लंबे फिल्मी करियर के कारण कामिनी कौशल भारतीय सिनेमा में एक प्रेरणा बनकर हमेशा याद की जाएंगी।

Related Post

रिग्रेटिंग यू फिल्म समीक्षा: भावनाओं का सतही ड्रामा

Posted by - October 25, 2025 0
निर्देशक: जोश बून कलाकार: एलिसन विलियम्स, मैकेना ग्रेस, डेव फ्रैंको, मेसन थेम्स, स्कॉट ईस्टवुड, विला फिट्ज़गेराल्ड, क्लैंसी ब्राउन कहानी का…

अनुपम खेर ने अपनी 549वीं फिल्म का किया ऐलान, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ शुरू की शूटिंग

Posted by - November 1, 2025 0
अनुपम खेर ने मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर अपनी 549वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस…

‘डर’ में शाहरुख खान नहीं थे पहली पसंद! सालों बाद एक्टर का बड़ा खुलासा, सनी देओल की वजह से बदली कास्टिंग

Posted by - August 3, 2026 0
बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘डर’ (1993) में राहुल मेहरा के किरदार ने शाहरुख खान को…

मैंगलौर में जन्मी लड़की, जिसकी सुंदरता ने किया दुनिया पर राज, सुपरस्टार्स से भरा है परिवार, जीती हैं प्राइवेट लाइफ

Posted by - November 1, 2025 0
ऐश्वर्या राय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैन्स ने उनके पुरानी फिल्मों के किरदारों…

दाऊद इब्राहिम से मेरा दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं… : गोरखपुर में ममता कुलकर्णी ने कही ये बात

Posted by - October 30, 2025 0
ममता कुलकर्णी से दाऊद इब्राहिम को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उनका जिनके साथ नाम जुड़ा था, वे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *