रजनीकांत और कमल हासन की जोड़ी फिर करेगी कमाल, 70 साल पार इन दोनों सुपरस्टार का आगे होगी सबकी छुट्टी

90 0

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक शानदार अध्याय जुड़ने वाला है, क्योंकि दो महानायक सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन अब एक ही मंच पर नजर आने वाले हैं.

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक शानदार अध्याय जुड़ने वाला है, क्योंकि दो महानायक सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन अब एक ही मंच पर नजर आने वाले हैं. राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और कमल हासन द्वारा प्रस्तुत इस मेगा फिल्म का नाम है थलाइवर 173, जिसका निर्देशन करेंगे लोकप्रिय फिल्मकार सुंदर सी. यह सहयोग सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी शख्सियतों के बीच 50 साल पुराने दोस्ती और भाईचारे का जश्न है. रजनीकांत और कमल हासन ने 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत साथ की थी, और दशकों बाद यह प्रोजेक्ट उनके रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाएगा.

थलाइवर 173 को लेकर पहले से ही दर्शकों में अपार उत्साह है, क्योंकि यह फिल्म राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के 44 साल पूरे होने के मौके पर बनाई जा रही है. इस फिल्म का निर्माण स्वयं कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं, जबकि इसकी रिलीज़ की जिम्मेदारी संभालेगी रेड जायंट मूवीज़. यह प्रोजेक्ट कई मायनों में ऐतिहासिक है एक ओर रजनीकांत का अनोखा करिश्मा और ऊर्जा, दूसरी ओर सुंदर सी का मनोरंजक निर्देशन, और इन सबके पीछे कमल हासन की रचनात्मक दृष्टि. फिल्म को भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे पोंगल 2027 पर ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज़ देने की योजना है.

इस घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर थलाइवर 173 ट्रेंड करने लगा है. फैंस इसे सदी का सबसे बड़ा सिनेमैटिक सहयोग” बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह फिल्म न सिर्फ़ तमिल सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक माइलस्टोन साबित होगी.

Related Post

विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का निधन, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के रचनाकार

Posted by - October 24, 2025 0
भारतीय विज्ञापन जगत के प्रमुख चेहरे और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के रचनाकार पीयूष पांडे का गुरुवार को 70 वर्ष…

46 साल बाद भी अमर है ‘कर्ज’ का गिटार म्यूजिक, जानिए कौन थे ‘एक हसीना थी’ की धुन के पीछे के जादूगर

Posted by - June 15, 2026 0
हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में शुमार Karz को रिलीज हुए 46 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके गाने और…

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन हाईवे से बदलेगी तस्वीर! जयपुर सिर्फ 7 घंटे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से मिलेगा सीधा कनेक्शन

Posted by - August 7, 2026 0
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच सड़क संपर्क को नई रफ्तार देने के लिए उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन (NH-552G) परियोजना पर तेजी…

अमिताभ बच्चन हुए भावुक, नाती अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख कहा– ‘तुम खास हो…’

Posted by - October 30, 2025 0
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ऐसे में उनके मेगास्टार नाना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *