इतिहास हमेशा अभिमन्यु को याद रखता है…बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पार्टी का पोस्ट

80 0

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद 243 सदस्यीय विधानसभा में अपना खाता भी नहीं खोल पाई.

बिहार विधानसभा चुनाव में ‘एक्स फैक्टर’ कही जाने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) को करारी हार का सामना करना पड़ा. जन सुराज की हालत ये हुई कि 243 सदस्यीय विधानसभा में 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी. हार के बाद जन सुराज ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इतिहास हमेशा अभिमन्यु को याद रखता है”, और इसके साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रशांत किशोर प्रखर गुप्ता से बातचीत में कहते दिख रहे हैं,“दुनिया चक्रव्यूह में फंसने वाले को याद रखती है, ना कि उन्हें जिन्होंने उसे घेरकर मारा.”

जन सुराज के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जेएसपी के अधिकांश उम्मीदवारों को कुल डाले गए मतों के 10 प्रतिशत से भी कम वोट मिल पाए और उनकी जमानत जब्त हो गई. कई सीटों पर तो उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले. पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मढ़ौरा सीट पर रहा, जहां नवीन कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह दूसरे स्थान पर रहे. हालांकि, राजद के जितेंद्र कुमार राय ने यह सीट 27,928 मतों के अंतर से जीती. चनपटिया से त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप को 17.2 प्रतिशत वोट मिले, जबकि जोकीहाट से सरफराज आलम को 16.26 प्रतिशत वोट हासिल हुए. भोजपुरी गायक रितेश पांडे भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में असफल रहे और उन्हें केवल 7.45 प्रतिशत वोट मिले.

हम नई राजनीति शुरू करना चाहते थे…

फोर्ब्सगंज में जेएसपी उम्मीदवार मोहम्मद एकरामुल हक को सिर्फ 977 वोट मिले, जबकि नोटा को 3,114 वोट मिले. प्रशांत किशोर ने पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी 150 सीटें जीतेगी. बाद में उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी या तो शीर्ष पर होगी या सबसे नीचे. नतीजों ने उनके दूसरे अनुमान को सही साबित कर दिया. जेएसपी बिहार के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, ‘‘हम नई राजनीति शुरू करना चाहते थे और लोगों को बिहार की दुर्दशा के बारे में बताना चाहते थे. हमें पता था कि या तो लोग हमें समझेंगे और हम शीर्ष पर होंगे, अन्यथा सबसे नीचे.”

Related Post

लोकतंत्र का उत्सव: बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान और क्रांति प्रकाश झा की प्रेरक भूमिका

Posted by - November 11, 2025 0
इस बार खास ध्यान इस बात पर दिया गया कि कोई मतदाता पीछे न छूटे. चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने…

राजस्थान हाईकोर्ट: शादी की उम्र न होने पर भी बालिग रह सकते हैं लिव-इन रिलेशन में

Posted by - December 5, 2025 0
प्रेमी जोड़े के मामले में सुनवाई करते हुए राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा कि सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि…

खेसारी लाल या बीजेपी… छपरा में इस तीसरे कैंडिडेट के प्रदर्शन पर टिकी है आरजेडी की नजर

Posted by - November 4, 2025 0
बिहार के छपरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है, जहां भोजपुरी सुपरस्टार…

चलती कार पर गिरा मौत का बोल्डर! चमत्कारिक रूप से बचा पूरा परिवार | उत्तराखंड में मानसून का कहर

Posted by - July 2, 2026 0
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ों का खतरनाक रूप सामने आने लगा है। लगातार हो रही बारिश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *