PM मोदी का गुजरात दौरा, बिरसा मुंडा जयंती समारोह में लेंगे भाग, राज्य को देंगे 9,700 करोड़ की सौगात

68 0

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज करेंगे गुजरात का दौरे पर हैं. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कोरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है. इसमें 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में, जबकि 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में है.प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज करेंगे गुजरात का दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए गुजरात के 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे. वे सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा करने समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग 2:45 बजे, पीएम नर्मदा के डेडियापाड़ा जाएंगे और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे. पीएम इससे पहले  सुबह लगभग 10 बजे सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा भी करेंगे. इसके साथ ही, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (एमएएचएसआर) की प्रगति की समीक्षा करेंगे. यह भारत की सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है और देश के हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के युग में प्रवेश का प्रतीक है.

9,700 करोड़ की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 12:45 बजे नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे. बाद में दोपहर लगभग 2:45 बजे, वे नर्मदा के डेडियापाड़ा जाएंगे और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे. इस अवसर पर, वे 9,700 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे.

डेडियापाड़ा में कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री जनजातीय समुदायों के उत्थान और क्षेत्र के ग्रामीण व दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जगुआ) के तहत निर्मित एक लाख घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेंगे.

वे लगभग 1,900 करोड़ रुपए की लागत से आदिवासी छात्रों को समर्पित 42 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी समुदाय-आधारित गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करने वाले 228 बहुउद्देश्यीय केंद्रों, असम मेडिकल कॉलेज, डिब्रूगढ़ में सक्षमता केंद्र और आदिवासी संस्कृति व विरासत के संरक्षण के लिए मणिपुर के इंफाल में आदिवासी अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) भवन का भी उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए गुजरात के 14 आदिवासी जिलों के लिए 250 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री जनजातीय क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के लिए 748 किलोमीटर नई सड़कों और सामुदायिक केंद्रों के रूप में काम करने के लिए डीए-जेएजीयूए के अंतर्गत 14 जनजातीय बहु-विपणन केंद्रों (टीएमएमसी) की आधारशिला रखेंगे. वे 2,320 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 50 नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे, जिससे जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी.

Related Post

दुश्मन के टैंकों का काल बनेगी ये मिसाइल, अमेरिका से भारत को मिलेगा बड़ा जखीरा- कितनी बढ़ेगी आर्मी की ताकत?

Posted by - November 20, 2025 0
अमेरिका ने भारत को जैवलिन मिसाइल सिस्टम, एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल और उनसे जुड़े उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी…

दिवाली को UNESCO का टैग, जयशंकर बोले- भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक

Posted by - December 11, 2025 0
भारत में रोशनी के महापर्व कहे जाने वाले दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है। इससे पूरे…

सुप्रीम कोर्ट में SIR पर हुई सुनवाई, चुनाव आयोग से 1 दिसंबर तक मांगा गया जवाब

Posted by - November 26, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और बिहार में चल रहे SIR के खिलाफ याचिकाओं पर बुधवार को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *