झारखंड का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

67 0

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है. विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.”

हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना. झारखंड आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस ‘रजत जयंती’ के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने मंगलकामना की कि झारखंड प्रगति-पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और राज्य के सभी निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी को झारखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान बिरसा मुंडा की इस धरती के प्रतिभाशाली और कर्मठ लोगों ने राज्य का और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है. प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध यह राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है.”

उन्होंने आगे लिखा, “यहां के जनजातीय समुदाय की समृद्ध लोक-कलाओं की देश-विदेश में प्रतिष्ठा है. यहां के शूरवीरों ने भारत माता की सेवा के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं. मेरी मंगलकामना है कि झारखंड प्रगति-पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और राज्य के सभी निवासियों का भविष्य उज्ज्वल हो.”

इस मौके पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. वीरता, आत्मसम्मान और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से ओतप्रोत भगवान बिरसा मुंडा की यह धरती अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जानी जाती है. अपने कर्मठ जनों के योगदान से समृद्ध यह राज्य देश के विकास में अमूल्य भूमिका निभा रहा है. मेरी यही कामना है कि झारखंड निरंतर प्रगति के नए शिखर छूता रहे और यहाँ की धरती सदा समृद्धि व सुख-शांति से परिपूर्ण रहे.”

जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है. आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं.”

उन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर पूरा देश मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रहा है. विदेशी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष और बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.”

Related Post

हरियाणा के सिरसा में पराली जलाने के मामले में पटवारी और पंचायत सेक्रेटरी सस्पेंड, 15 किसानों पर FIR

Posted by - November 17, 2025 0
सिरसा में पटवारी और पंचायत सेक्रेटरी को सस्पेंड कर दिया गया है। इन्हें पराली नहीं जलाने के मामले में निलंबित…

शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Posted by - October 31, 2025 0
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को एक पत्र लिखकर…

23 सालों में बंगाल के 10 जिलों में दोगुनी हुई आबादी… बीजेपी ने टीएमसी को SIR पर EC के आंकड़ों से घेरा

Posted by - November 24, 2025 0
SIR पर टीएमसी के विरोध और बीजेपी के लगातार पलटवार से साफ है कि बंगाल चुनाव में मुख्य मुद्दा घुसपैठियों…

आउटसोर्सिंग और निजी बूथ के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने CEC को लिखा पत्र, उठाए गंभीर सवाल

Posted by - November 24, 2025 0
आउटसोर्सिंग और निजी बूथ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को पत्र लिखा…

गुजरात सरकार ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

Posted by - November 11, 2025 0
बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। राहत पैकेज का ऐलान करने से पहले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *