चुकंदर के जूस में नींबू मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं? चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए, जानिए क्या कहती है स्टडी

94 0

दिन की शुरुआत अच्छी और हेल्दी तरीके से हो जाए तो शरीर दिन भर एक्टिव रहता है और थकान-कमजोरी दूर रहती है. अगर, दिन की शुरुआत में खाली पेट चुकंदर, अदरक और नींबू का जूस पी लिया जाए, तो सेहत को बहुत फायदा मिल सकता है. एमडीपीआई द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर नाइट्रेट के भरपूर होता है. चुकंदर का जूस में नींबू मिलाकर पीने से हार्ट हेल्थ अच्छी होती है. त्वचा में निखार आता है और पाचन-तंत्र मजबूत होता है. इसके अलावा नींबू का विटामिन सी और चुकंदर का आयरन और एंटीऑक्सीडेंट मिलकर प्रतिरक्षा प्रणाली यानी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं. इम्यूनिटी बूस्ट रहने से संक्रमण और बीमारियों से बचाव होता है |

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नींबू के पॉलीफेनोल्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो थकान और लिपिड पेरोक्सीडेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे एंटी-एजिंग प्रभाव में योगदान मिलता है. इसके साथ ही पूरे शरीर को फायदा मिलता है. चलिए आपको बताते हैं चुकंदर के जूस में नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए? चुकंदर के जूस में नींबू मिलाकर पीने के फायदे क्या हैं?

शरीर को मिलेगी एनर्जी

चुकंदर नाइट्रेट से भरपूर होता है, यह मांसपेशियों और मस्तिष्क में ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार करता है. इसका सेवन करने से थकान कम होती है. इसके अलावा नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर को चुकंदर से आयरन अवशोषित करने में मदद करता है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और ताजगी प्रदान करता है|

पाचन तंत्र मजबूत

चुकंदर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह मल त्याग में सहायक होता है, क्योंकि यह अच्छे आंत्र बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है. इससे कब्ज, अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

वजन कम करने में असरदार

चुकंदर का जूस और नींबू मिलकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह डिटॉक्स ड्रिंक वजन घटाने में भी सहायक हो सकती है, क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है |

त्वचा के लिए लाभकारी

चुकंदर और नींबू त्वचा के लिए बहुत अच्छे हैं. चुकंदर रक्त को शुद्ध करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है और मुंहासों को दूर करने में मदद मिलती है. नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है, त्वचा में चमक लाता है और काले धब्बों को कम करता है |

चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए

चुकंदर का जूस कभी भी लगातार नहीं पीना चाहिए. चुकंदर का जूस लगातार 10 से 15 दिनों तक पिएं और फिर कुछ समय के लिए रुकें या इसे हफ्ते में 2-3 बार पिएं, क्योंकि ज्यादा मात्रा में चुकंदर का सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अलावा एक दिन में एक गिलास से ज्यादा चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए |

 

Related Post

पीरियड में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? पीरियड्स में क्या खाने से दर्द कम होता है, हर लड़की को पता होना चाह‍िए

Posted by - November 21, 2025 0
पीरियड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए, क्या बादाम खाने से पीरियड्स जल्दी आते हैं, क्या पीरियड में दूध पीना…

High Uric Acid Diet: यूरिक एसिड बढ़े बिना कैसे पूरी करें प्रोटीन की कमी? डॉक्टर ने बताए 3 बेस्ट विकल्प

Posted by - July 27, 2026 0
हाई यूरिक एसिड की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। इस परेशानी से जूझ रहे लोगों के सामने सबसे…

कपड़े-जूते, इलेक्ट्रोनिक्स के लिए ये हैं दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार, कौड़ियों के भाव में मिलता है सामान

Posted by - November 10, 2025 0
5 Cheap Markets of Delhi: आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 5 चुनिंदा बाजारों के बारे में बताएंगे जहां आपको…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *