पीरियड में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए? पीरियड्स में क्या खाने से दर्द कम होता है, हर लड़की को पता होना चाह‍िए

93 0

पीरियड में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए, क्या बादाम खाने से पीरियड्स जल्दी आते हैं, क्या पीरियड में दूध पीना चाहिए, पीरियड बिगड़ जाए तो क्या करना चाहिए अगर आप भी इन सवालों का जवाब तलाश रहे हैं तो यह रहे जवाब.

Period me kya khana chahiye jise dard kam ho: पीरियड्स का समय हर लड़की और महिला के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. इस दौरान थकान, चक्कर, सुस्ती, कमजोरी और दर्द एक साथ परेशान कर देते हैं. ऊपर से दिनभर की जिम्मेदारियां भी कम नहीं होतीं. ऐसे में शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो तुरंत ताकत दें और अंदर से एनर्जी भर दें. अगर आपको भी पीरियड्स के दिनों में बहुत थकान या लो एनर्जी महसूस होती है तो कुछ आसान से सुपरफूड्स आपकी इस हालत में मदद कर सकते हैं. ये रोजमर्रा की चीजें हैं और इनका असर शरीर और मन दोनों पर जल्दी दिखाई देता है.

पीरियड में ताकत के लिए क्या खाना चाहिए | What to eat for strength during periods

1. आंवला शरीर को अंदर से मजबूत करे (Amla Makes the Body Strong)

आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और हार्मोन्स को बैलेंस रखने में मदद करता है. इसे आप कच्चा, जूस, चूर्ण या मुरब्बा किसी भी रूप में ले सकती हैं. इसे खाने से खून साफ रहता है, बाल और त्वचा भी अच्छी होती है और शरीर तेजी से रिकवर करता है.

2. खजूर दे तुरंत ऊर्जा (Dates Give Instant Energy)

अगर दिनभर काम ज्यादा होता है तो खजूर आपके लिए बहुत काम की चीज है. रोज सुबह 2 से 3 खजूर खाने से शरीर में एनर्जी आती है और आयरन की कमी भी पूरी होती है. यह एनीमिया, कमजोरी और पीरियड्स की थकान में काफी राहत देता है.

3. तिल कम करे दर्द (Sesame Seeds Reduce Pain)

तिल में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर होता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है. पीरियड्स से करीब 15 दिन पहले रोज 1 छोटा चम्मच भुना तिल खाने से दर्द और क्रैम्प्स कम महसूस होते हैं.

4. नारियल दे ठंडक और पोषण (Coconut Gives Cooling and Nourishment)

नारियल शरीर को ठंडक देता है और कमजोरी दूर करता है. आप कच्चा नारियल, नारियल पानी या नारियल का छोटा टुकड़ा रोज खा सकती हैं. यह थायरॉइड और हड्डियों के लिए भी अच्छा माना जाता है.

5. काली किशमिश बढ़ाए खून की ताकत (Black Raisins Improve Blood Quality)

सुबह खाली पेट 10 से 12 भीगी हुई काली किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है. इससे खून की क्वालिटी बेहतर होती है, आयरन बढता है और शरीर में ताजगी महसूस होती है. त्वचा भी चमकदार दिखने लगती है.

कौन सा फल पीरियड के दर्द को कम करता है?

अदरक, केला, हरी सब्‍ज‍ियां, दही, डार्क चॉकलेट और मेवे जैसे चीजें खाने से शरीर को पोषण म‍िलता है और साथ पीर‍ियड period pain और बेचैनी में भी काफी हद तक राहत म‍िलती है. पीर‍ियड में चॉकलेट खाते हैं तो र‍िसर्च के अनुसार इससे आप अच्‍छा फील करते हैं और बेहतर फील करते हैं. वैसे भी पीर‍ियड के दौरान मूड स्‍व‍िंंग बहुत होता है मह‍िलाओं को, इस कारण भी उन्‍हें वह चीजें खानी चाह‍िए जो उन्‍हें पसंद हैं.

Related Post

क्या पिसे हुए अलसी के बीज ज्यादा फायदेमंद हैं? पोषण विशेषज्ञ ने बताया सच्चाई

Posted by - November 1, 2025 0
अलसी के बीज (Flax Seeds) आजकल हेल्थ-कॉन्शियस लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। इन्हें सुपरफूड कहा जाता है…

घर में एलोवेरा का फूल खिलना देता है संपन्नता का संकेत, जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार फायदे

Posted by - October 29, 2025 0
अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा खिल गया है, तो यह केवल एक प्राकृतिक घटना नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र…

कौन से विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया शरीर में गर्मी लाने के लिए क्या करना चाहिए

Posted by - November 26, 2025 0
What vitamin deficiency makes you feel cold: डॉक्टर बताते हैं, ज्यादा ठंड महसूस होना सिर्फ कमजोरी की वजह से नहीं…

दिन में सोना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए कितनी देर की झपकी शरीर और दिमाग के लिए है सबसे बेहतर

Posted by - July 24, 2026 0
रात की अच्छी नींद जितनी जरूरी होती है, उतना ही सवाल दिन में सोने को लेकर भी लोगों के मन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *