मिस यूनिवर्स 2025 की विनर बनीं मेक्सिको की फातिमा बॉश, देखें तस्वीरें

92 0

मैक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

नई दिल्ली:

मिस यूनिवर्स 2025 21 नवंबर को आयोजित किया गया, जिसमें मेक्सिको की फातिमा बॉश ने 100 से ज़्यादा कंटेस्टेंट को हराकर 74वीं मिस यूनिवर्स का टाइटल अपने नाम कर लिया है. 73वीं मिस यूनिवर्स डेनमार्क की विक्टोरिया कजर थीलविग ने पेजेंट के फिनाले में विनर का ताज फातिमा बॉश को पहनाया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि थाईलैंड की प्रवीणर सिंह रनर अप रहीं. जबकि दूसरी रनरअप वेनेजुएला की स्टेफनी अबासेली रहीं. वहीं तीसरी रनरअप फिलीपींस की मा आहतिशा मनालो रहीं.

कौन है फातिमा बॉश?

मेक्सिको के तबास्को के विलाहर्मोसा की रहने वाली फातिमा बॉश को बधाई देते हुए मिस यूनिवर्स के इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फातिमा बॉश काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. वहीं उनके सिर पर सजा ताज उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है.

मिस यूनिवर्स 2025 बनीं फातिमा बॉश?

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उन्हें मिस यूनिवर्स 2025 के खिताब की हकदार बताते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फातिमा को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

मिस यूनिवर्स 2025 में भारत?

मिस यूनिवर्स 2025 की रेस से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मानिका विश्वकर्मा टॉप 12 राउंड में बाहर हो गई थीं. जबकि उन्होंने टॉप 30 में अपनी जगह बनाई थी. हालांकि उनके प्रतियोगिता से बाहर निकलने के बाद फैंस को झटका लगा था और वह सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

Related Post

वर्कर वीज़ा से लेकर एच-1बी तक: अमेरिकी वीज़ा नियमों में बदलाव का भारतीयों पर गहरा असर

Posted by - October 30, 2025 0
अमेरिकी वीज़ा नियमों में हाल के बदलावों ने भारतीय नागरिकों, खासकर अस्थायी कामगारों, छात्रों और एच-1बी वीज़ा धारकों पर व्यापक…

भारत के FCRA कानून पर अमेरिका में क्यों मचा बवाल? ट्रंप की पार्टी के सांसद ने चर्च और ईसाइयों पर हमले का लगाया आरोप

Posted by - August 5, 2026 0
भारत में विदेशी फंडिंग से जुड़े कानून फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर अब अमेरिका में…

डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत आने का ऐलान, बोले- ‘प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा..

Posted by - November 7, 2025 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा पर आने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है…

नेपाल में आम चुनावों के दौरान सेना की तैनाती की सिफारिश, कई हिस्सों से हटा कर्फ्यू

Posted by - November 21, 2025 0
नेपाल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने पांच मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के…

श्रीलंका में ‘जल प्रलय’… मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 31 की मौत, 14 लापता

Posted by - November 27, 2025 0
श्रीलंका में कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *