लक्सर में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 2 नोटिस का नहीं दिया था जवाब

91 0

लक्सर: उत्तराखंड में अवैध मजारों पर कार्रवाई जारी है. हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील में धामी सरकार ने अवैध मजार पर बड़ा एक्शन लिया है. यहां ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मजार पर बुलडोजर चला दिया गया है. एसडीएम सौरभ असवाल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई. इसके बाद अवैध मजार ध्वस्त की गई है |

लक्सर में अवैध मजार हटाई गई: हरिद्वार जिले में लक्सर के नहेंदपुर सुठारी गांव में शनिवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. सरकारी भूमि पर बनी मजार को अतिक्रमण की श्रेणी में पाते हुए ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए रुड़की, झबरेड़ा, लक्सर, खानपुर, कलियर और पथरी थानों की पुलिस फोर्स तथा आईआरबी (Indian Reserve Battalion) के जवानों को बड़े स्तर पर तैनात किया गया. पूरे ऑपरेशन को प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंजाम दिया |

प्रशासन के नोटिस का नहीं दिया था जवाब: जानकारी के अनुसार, सरकारी भूमि पर बनी इस मजार को लेकर प्रशासन की ओर से दो बार नोटिस जारी किए गए थे. नोटिस में संबंधित पक्षों को दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा निर्माण के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था. लेकिन निर्धारित अवधि के भीतर कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया |

सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाई गई थी अवैध मजार: शनिवार सुबह एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल, नायब तहसीलदार मधुकर जैन तहसील प्रशासन, राजस्व टीम और पुलिस बल गांव में पहुंचे. सुरक्षा घेरा बनाने के बाद जेसीबी की मदद से मजार को ध्वस्त किया गया. कार्रवाई को देखते ही क्षेत्र के लोगों में हलचल मच गई, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते कोई विरोध या हंगामा नहीं हुआ |

एसपी देहात ने कहा आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई: एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि-

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया. सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त है. ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
-शेखर चंद्र सुयाल, एसपी, हरिद्वार देहात-

एसडीएम ने कहा राजस्व विभाग के कब्जे में रहेगी जमीन: एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल ने कहा कि-

राजस्व अभिलेखों की जांच में यह भूमि सरकारी पाई गई. दो बार नोटिस देने के बाद भी कोई पक्ष सामने नहीं आया. इसके बाद कार्रवाई की गई. सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर राजस्व विभाग अपने अधिकार में सुरक्षित करेगा.
-सौरभ असवाल, एसडीएम, लक्सर-

अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई: अवैध मजार तोड़े जाने की कार्रवाई के दौरान गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. हालांकि पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखते हुए कार्रवाई को बिना किसी बाधा के पूरा कराया. मौके पर महिला पुलिस बल भी तैनात रहा. प्रशासन की इस कार्रवाई ने क्षेत्र में यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या कब्जा अब नहीं चलेगा.

Related Post

आउटसोर्सिंग और निजी बूथ के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने CEC को लिखा पत्र, उठाए गंभीर सवाल

Posted by - November 24, 2025 0
आउटसोर्सिंग और निजी बूथ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को पत्र लिखा…

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर क्या खेल करेंगे? देखिए नई पार्टियों ने डेब्यू में क्या किया

Posted by - November 10, 2025 0
बिहार चुनाव में सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर का जबरदस्त असर दिखा है. उनकी सभाओं में भीड़ भी जुटी है.…

यूपी: बीजेपी विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Posted by - September 2, 2026 0
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन…

कर्नाटक में CM पद के लिए रस्साकशी जारी, DK शिवकुमार ने दिल्ली भेजा विधायकों का नया जत्था

Posted by - November 24, 2025 0
कर्नाटक में CM पद पर गहमागहमी, DK शिवकुमार ने दिल्ली भेजा विधायकों का नया जत्था कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार…

शुरुआती रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 180 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

Posted by - November 14, 2025 0
बिहार में विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती जारी है। इस बीच शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 122 से ज्यादा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *