De De Pyaar De 2 Box Office: अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर, कर ली इतनी ओपनिंग

83 0

De De Pyaar De 2 Box Office collection Day 1: अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को मिक्स रिव्यू मिले थे, जिसके बाद अब पहले दिन फिल्म ने 8 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की है.

De De Pyaar De 2 Box Office Day 1: अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2′ शुक्रवार यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म 2019 में आई सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ की सीक्वल है, जिसके चलते दर्शकों को इस फिल्म से उम्मीदें थीं. हालांकि पहले पार्ट के मुकाबले फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले, जिसका असर फिल्म के पहले दिन की कमाई पर भी देखने को मिला. हालांकि इस हफ्ते सोलो बॉलीवुड रिलीज के चलते दे दे प्यार दे 2 का बॉक्स ऑफिस पर गदर देखने को मिला है.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन दे दे प्यार दे 2 ने 8.50 करोड़ की ओपनिंग की है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 10 करोड़ पार का है. वहीं अन्य फिल्म की बात करें तो 14 नवंबर को दुलकर सलमान की कांता रिलीज हुई थी, जिसमें राणा दग्गुबाती, भाग्यश्री बोरसे नजर आ रहे हैं. वहीं सेल्वामनी सेल्वराज ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म ने केवल 4 करोड़ की ओपनिंग की है, जो कि दे दे प्यार दे 2 के मुकाबले आधी है.

दे दे प्यार दे पार्ट 1 की बात करें तो पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने 10.41 करोड़ की ओपनिंग 2019 में की थी. हालांकि अजय देवगन की पिछली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की 6.75 करोड़ और रेड 2 की ओपनिंग के मुकाबले दे दे प्यार दे 2 ने अच्छी शुरूआत की है. जबकि यह फिल्म हॉलीडे रिलीज थीं

बता दें कि कहा जा रहा था कि ‘दे दे प्यार दे 2′ को 8-10 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है, जिसका कारण इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज ना होना है. जबकि रिव्यू को देखते हुए वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद की सकती है.

Related Post

खूबसूरती में हीरोइनों को मात देती हैं अल्लू अर्जुन की नई नवेली भाभी, लाइमलाइट से रहती हैं दूर, तस्वीरों में दिखा चेहरे का नूर

Posted by - November 1, 2025 0
अल्लू अर्जुन के घर में नए मेहमान की एंट्री हुई है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी नई नवेली भाभी…

महाभारत का वो गांधारी रोल, जिसे करने से डर गई थीं बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस, 22 साल की रेणुका इसरानी ने निभाकर बना दिया अमर

Posted by - May 16, 2026 0
दूरदर्शन के दौर में आए बी.आर. चोपड़ा के ऐतिहासिक टीवी शो ‘महाभारत’ ने भारतीय टेलीविजन पर एक अलग ही छाप…

चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- ‘भगवान का प्लान कुछ…’

Posted by - October 31, 2025 0
अल्लू सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में एक आउटडोर सगाई करने का प्लान बनाया था, लेकिन चक्रवात…

Melodious Monday: वो दृष्टिहीन सिंगर, जिसने घर-घर में बहा दी भक्ति संगीत की धारा, इनके बिना अधूरा है रामायण का जादू

Posted by - November 17, 2025 0
Melodious Monday: बॉलीवुड के दृष्टिहीन सिंगर रहे रवींद्र जैन ने देशभर में भक्तिगीतों की एक अलख जगाई थी। रामायण में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *