ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था, खून और पानी साथ नहीं बह सकते’, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी की PAK को दो टूक

91 0

चाणक्य डिफेंस डायलॉग में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फायरसाइड चैट के दौरान सुरक्षा, आतंकवाद और सीमाई हालात पर कई अहम और बेबाक बयान दिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अब किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और देश हर तरह की लंबी लड़ाई के लिए तैयार है.

चाणक्य डिफेंस डायलॉग में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फायरसाइड चैट के दौरान सुरक्षा, आतंकवाद और सीमाई हालात पर कई अहम और बेबाक बयान दिए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अब किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और देश हर तरह की लंबी लड़ाई के लिए तैयार है.

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर

सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर था, जो 88 घंटे में खत्म हो गया. अगर कोई हमें ब्लैकमेल करना चाहता है, तो भारत किसी ब्लैकमेल से नहीं डरता. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से जारी आतंकवाद भारत के लिए सबसे गंभीर चिंता का विषय है.

बातचीत और आतंक साथ नहीं

जनरल द्विवेदी ने दो टूक कहा कि भारत का “न्यू नॉर्मल” बिल्कुल स्पष्ट है, खून और पानी साथ नहीं बह सकते. बातचीत और आतंक एक साथ नहीं चल सकते. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देगा, भारत उन्हें जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर हमारे पास बैरंग चिट्ठी भी आई, तो हमें पता है जवाब किसे देना है.

चीन से संबंधों में सुधार

सेना प्रमुख ने बताया कि अक्टूबर 2024 के बाद से चीन के साथ संबंधों में सुधार हुआ है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमाई मुद्दों पर भारत की स्थिति बिल्कुल दृढ़ है और बातचीत आगे बढ़ रही है.

लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना जरूरी

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सुरक्षा चुनौतियां बदल रही हैं और भारत को हर तरह की लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा. भारत की रणनीति स्पष्ट है शांति की पहल भी जारी रहेगी और आवश्यक कार्रवाई भी.

मणिपुर में सुधार

मणिपुर की स्थिति पर सेना प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगने के बाद हालात में बड़ा सुधार दिखा है. उन्होंने बताया कि लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है. समुदायों के बीच आपसी विश्वास मजबूत हुआ है. डूरंड कप के दौरान अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली. सितंबर में पीएम मोदी की यात्रा ने भी शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर हालात ऐसे ही सुधरते रहे तो राष्ट्रपति जल्द ही राज्य का दौरा कर सकती हैं.

पाकिस्तान के लिए चैलेंज

सेना प्रमुख ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन पाकिस्तान को समझना होगा कि आतंकवाद का उपयोग भारत को प्रभावित करने के लिए नहीं किया जा सकता. हम कह रहे हैं कि शांति की प्रक्रिया अपनाइए, जो हमारे काम में रोड़ा अटकाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी होगी.

चाणक्य डिफेंस डायलॉग में सेना प्रमुख के ये बयान भारत की सुरक्षा नीति, पड़ोसी देशों के साथ संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर रणनीति को स्पष्ट तौर पर प्रकट करते हैं.

Related Post

पटेल की जयंती पर हर साल 26 जनवरी की तरह ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगी परेड- अमित शाह

Posted by - October 30, 2025 0
कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल…

दिल्ली धमाके में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा: कार में मौजूद था ‘आतंकी’ उमर, DNA टेस्ट से हुई पुष्टि

Posted by - November 13, 2025 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके की जांच में अब तक…

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत, जो बनेंगे देश के अगले CJI? पढ़ें इनके वो 4 केस, जिसने देश में मचाया था बवाल

Posted by - October 28, 2025 0
जस्टिस सूर्यकांत ऐसे परिवार से नहीं थे जहां कानून का बोलबाला हो। उन्होंने अपना बचपन सुविधाओं से दूर, एक साधारण…

पीएम मोदी की डिग्री विवाद: हाईकोर्ट ने डीयू से अपील में देरी माफी याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा, अगली सुनवाई 16 जनवरी को

Posted by - November 12, 2025 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्नातक डिग्री विवाद से जुड़े मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार (12 नवंबर,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *