गर्मी से जल रहा भारत! 48°C तक पहुंचा पारा, कई राज्यों में रेड अलर्ट | Heatwave Alert 2026

23 0

भारत इस समय भीषण गर्मी और खतरनाक हीटवेव की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा हीट वेव मैप में पूरा उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत लाल रंग में दिखाई दे रहा है, जो बेहद गंभीर गर्मी और लू की स्थिति को दर्शाता है। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। कई इलाकों में दोपहर के समय सड़कें सुनसान हो गई हैं और लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। India Meteorological Department ने 8 राज्यों में लू का हाई अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक दिल्ली में अगले सात दिनों तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा और तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर बना रह सकता है। बुधवार को राजधानी के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 45.8°C रिकॉर्ड किया गया। उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नौतपा शुरू होने से पहले ही हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं।

22 मई को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में लू चलने की संभावना है। वहीं बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसके बाद 23 मई को भी राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हीटवेव जारी रहने की चेतावनी दी गई है। दूसरी तरफ असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की संभावना जताई गई है।

25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून तक चलेगा। माना जाता है कि इन नौ दिनों में सूरज की तपिश सबसे ज्यादा होती है और लू का असर चरम पर पहुंच सकता है। इससे पहले ही देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे आने वाले दिनों में गर्मी और खतरनाक होने की आशंका है। केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

इस बीच राजधानी दिल्ली से हीटस्ट्रोक का पहला गंभीर मामला भी सामने आया है। Dr. Ram Manohar Lohia Hospital में एक 24 वर्षीय छात्र को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जिसका शरीर का तापमान 105°F से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। डॉक्टरों ने उसे इमर्शन कूलिंग थेरेपी दी और फिलहाल उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि छात्र ट्रेन से सफर कर रहा था और उसे पहले कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

मौसम विभाग की चेतावनी साफ है—अगले कुछ दिन बेहद मुश्किल हो सकते हैं। देश का बड़ा हिस्सा इस समय आग उगलती गर्मी से जूझ रहा है और नौतपा शुरू होने के बाद हालात और बिगड़ सकते हैं।

Related Post

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिय से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी

Posted by - November 6, 2025 0
President Droupadi Murmu Meet Women’s Indian Team: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ…

पटेल की जयंती पर हर साल 26 जनवरी की तरह ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगी परेड- अमित शाह

Posted by - October 30, 2025 0
कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल…

सावन में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

Posted by - August 5, 2026 0
सावन के महीने में देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग…

अभ्यास गरुड़ 25: भारतीय वायु सेना ने फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास के 8वें संस्करण में भाग लिया

Posted by - November 15, 2025 0
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) 16 से 27 नवंबर, 2025 तक फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में फ्रांस के वायु एवं अंतरिक्ष बल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *