तस्वीर में ऐसा क्या था? 2 हजार करोड़ में बिक गई ये पेंटिंग… नीलामी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

88 0

नीलामी में अब तक बिकने वाली सबसे महंगी पेंटिंग लियोनार्डो दा विंची की “सैल्वेटर मुंडी” है, जिसे 2017 में 450 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था.

ऑस्ट्रिया के आर्टिस्ट गुस्ताव क्लिम्ट की बनाई एक पेंटिंग मंगलवार, 18 नवंबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क में 236.4 मिलियन डॉलर में बिकी. भारतीय करेंसी में यह रकम 2 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक होती है. इस पेंटिंग ने रिकॉर्ड बना दिया है क्योंकि यह आज तक के इतिहास में किसी नीलामी में बेची गई दूसरी सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है.  इसे खरीदने के लिए छह पार्टियों के बीच 20 मिनट तक बोली लगी.

इस पेंटिंग का नाम “एलिजाबेथ लेडरर का पोर्ट्रेट” है. इस पेंटिंग में गुस्ताव क्लिम्ट के सबसे बड़े संरक्षक (जो आर्टिस्ट को फंडिंग देता है) की बेटी को सफेद शाही चीनी पोशाक पहने हुए दिखाया गया है. वह एशियाई-प्रेरित रूपांकनों के साथ नीले टेपेस्ट्री के सामने खड़ी है. इस पेंटिंग को क्लिम्ट ने 1914 और 1916 के बीच बनाया था.

गौरतलब है कि नीलामी में अब तक बिकने वाली सबसे महंगी पेंटिंग लियोनार्डो दा विंची की “सैल्वेटर मुंडी” है, जिसे 2017 में 450 मिलियन डॉलर में खरीदा गया था.

गुमनाम है खरीदार

इस निलामी को सोथबीज ने मैनेज किया है. हालांकि इस पेंटिंग को किसने खरीदा है, उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. सोथबी ने मंगलवार की निलामी के बारे में कहा, “इस प्रभावशाली पैमाने के और क्लिम्ट के शिखर काल (1912-17) के फुल लेंथ वाले सोसाइटी पोर्ट्रेट असाधारण रूप से दुर्लभ हैं… आज शाम पेश की गई पेंटिंग निजी हाथों में बचे दो ऐसे कमीशन किए गए चित्रों में से एक थी.”

Related Post

3I/ATLAS: अंतरतारकीय धूमकेतु की रहस्यमयी हरकतें, बढ़ी रफ्तार, नीला हुआ रंग, पूंछ भी गायब, जानिए क्या बोले वैज्ञानिक

Posted by - November 11, 2025 0
खगोलशास्त्री उस समय हैरान रह गए जब 3I/ATLAS की नई तस्वीरों में अंतरतारकीय धूमकेतु को सूर्य के पास से गुजरने…

ट्रंप और जिनपिंग की बैठक में टिकटॉक पर नहीं हो सका कोई फैसला, मुद्दे को सुलझाने के लिए US के साथ काम करेगा चीन

Posted by - October 31, 2025 0
दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपीक्षीय वार्ता के दौरान…

“जेडी वांस पर उठा अजीब सवाल—परिवार को भारत भेजने की चर्चा क्यों?”?

Posted by - December 8, 2025 0
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने कहा है कि अमेरिका में बड़े पैमाने पर हो रहा प्रवास “अमेरिका ड्रीम (सपने)”…

बुमराह पर 20 मैच का बैन लगाओ.. भारतीय क्रिकेटर पर क्यों भड़का हुआ है पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज?

Posted by - November 19, 2025 0
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने जसप्रीत बुमराह और जय शाह पर तीखी टिप्पणी की है. जिसका वीडियो सामने आया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *