मेरे ऊपर फूल मत फेंको… सुप्रीम कोर्ट में अपने आखिरी कार्य दिवस की विदाई समारोह में बोले CJI बीआर गवई

94 0

सीजेआई बीआर गवई के आखिरी कार्य दिवस के मौके पर सीनियर वकीलों ने उन्हें खास विदाई थी। इस दौरान सीजेआई गवई भावुक भी दिखे।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई का आज सुप्रीम कोर्ट में आखिरी कार्य दिवस रहा। CJI बीआर गवई को विदाई देने के लिए शुक्रवार को सेरेमोनियल बेंच बैठी। गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

6 महीने और 10 दिनों का कार्यकाल

CJI बीआर गवई 6 महीने और 10 दिनों के कार्यकाल के बाद 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गवई इस पद पर आसीन होने वाले पहले बौद्ध और दूसरे दलित रहे। कोर्ट रूम 1 में औपचारिक विदाई पीठ में कई सीनियर वकील मौजूद रहे।

खुद के ऊपर फूल फेंके जाने पर क्या बोले गवई?

वहां मौजूद कई वकील फूलों की पंखुड़ियों को एक पैकेट लाए। उनमें से कुछ वकील ये फूलों की पंखुड़ियां CJI गवई पर फेंकना चाह रहे थे। वकील कुछ पंखुड़ियां हाथ में भी लिए थे। इसपर CJI गवई ने कहा, ‘नहीं… नहीं, मत फेंकिए…इसे कोर्ट मास्टर को सौंप दीजिए।’

 बौद्ध धर्म के पहले सीजेआई रहे गवई

गवई (52वें सीजेआई) दलित समुदाय से दूसरे और बौद्ध धर्म के पहले सीजेआई थे। उनका कार्यकाल 14 मई 2025 से शुरू हुआ था। अगले सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत 23 नवंबर को पदभार लेंगे।

प्रत्येक पद सत्ता का पद नहीं- गवई

सीजेआई गवई ने अपने समापन भाषण में कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि प्रत्येक पद सत्ता का पद नहीं है, बल्कि राष्ट्र की सेवा करने का अवसर है।’ उन्होंने कहा कि डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर और उनके पिता ने न्याय के बारे में उनकी समझ को दिशा दी, और जहां तक संभव हो, उन्होंने मौलिक अधिकारों और नीति निर्देशक सिद्धांतों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की।

हमेशा ‘बार’ को अपना गुरु माना- गवई

उन्होंने आगे कहा कि न्यायाधीश और वकील इस पेशे के मूल सिद्धांतों से बंधे होते हैं और उन्होंने हमेशा ‘बार’ को अपना गुरु माना है। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस देश और संस्थान के लिए जो कुछ किया है, उसके लिए मैं पूर्ण संतुष्टि और संतोष की भावना के साथ पद छोड़ रहा हूं।’

Related Post

सुप्रीम कोर्ट में SIR पर हुई सुनवाई, चुनाव आयोग से 1 दिसंबर तक मांगा गया जवाब

Posted by - November 26, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और बिहार में चल रहे SIR के खिलाफ याचिकाओं पर बुधवार को…

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- अभी हमारी 3 मांगें बाकी हैं

Posted by - July 25, 2026 0
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल कॉक्रोच जनता पार्टी…

टॉप नक्सली कमांडर हिडमा मारा गया, अमित शाह ने सुरक्षा बलों को सफल ऑपरेशन के लिए दी बधाई

Posted by - November 18, 2025 0
गृह मंत्री अमित शाह ने आला सुरक्षा अधिकारियों से बात की और उन्हें सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी. सुरक्षाबलों…

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कोलकाता बाबरी मस्जिद मुद्दे पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Posted by - December 8, 2025 0
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा…

UP से कोलकाता तक दौड़ेगा 610 KM का मेगा एक्सप्रेसवे, बिहार-झारखंड के 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Posted by - May 16, 2026 0
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक बनने वाला हाई स्पीड वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे तेजी से आकार ले…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *