हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी… RSS चीफ बोले- कुछ बात है जो हस्ती मिटती नहीं हमारी

79 0

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने साफ किया कि अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी. ये जो धर्म नाम की चीज है, समय-समय पर उसको जीकर दुनिया को देने का काम हिंदू समाज ही करेगा. उसका ये ईश्वर प्रदत्त कर्तव्य है.

इम्फाल:

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मणिपुर के इंफाल में हिंदू धर्म पर खुलकर बात की. मोहन भागवत ने कहा कि भारत में बना नेटवर्क हिंदुओं को कभी खत्म नहीं कर सकता. समय-समय पर हिंदुओं की धार्मिक पहचान दुनिया को बतानी जरूरी है. उन्होंने कहा कि परिस्थिति के हिसाब से सबको चलना पड़ता है. परिस्थिति आती-जाती रहती है. दुनिया में हर देश पर तरह-तरह की परिस्थिति आई. ऐसे हालात में कुछ देश खत्म हो गए लेकिन भारत वैसा ही है.

कुछ बात है जो हस्ती मिटती नहीं हमारी

मोहन भागवत ने कहा कि परिस्थिति की वजह से ही यूनान, मिस्र, रोम जैसे देशों का अस्तित्व दुनिया से मिट गया. उन्होंने कहा कि कुछ बात है जो हस्ती मिटती नहीं हमारी. उन्होंने कहा कि भारत एक अमर समाज और सभ्यता का नाम है. बाकी सब आए,चमके और चले गए. भारत ने इन सभी का उदय और अस्त देखा, लेकिन भारत अब भी है और आगे भी रहेगा,क्यों कि हमने अपने समाज का एक ऐसा नेटवर्क बनाया है, जिसकी वजह से हम बने हुए हैं. इसी वजहसे हिंदू समाज हमेशा रहेगा.

हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी

आरएसएस चीफ ने साफ किया कि अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी. ये जो धर्म नाम की चीज है, समय-समय पर उसको जीकर दुनिया को देने का काम हिंदू समाज ही करेगा. उसका ये ईश्वर प्रदत्त कर्तव्य है. कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने सामाजिक सद्भाव, सभ्यतागत एकता और राज्य में दीर्घकालिक शांति पर जोर देते हुए कहा कि मणिपुर के लिए जो भी संभव होगा, हम करेंगे और कर भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम देश के हर हिस्से को लेकर फिक्रमंद हैं.

हमारा मकसद सबको एक करना है

भागवत ने कहा कि हमारा संगठन हर जगह है. हम किसी सरकार के बलबूते नहीं हैं. हम काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते . उन्होंने कहा कि में मेलजोल का भाव लाने में समय लगेगा. विनाश में 2 मिनट लगते हैं, लेकिन निर्माण में 2 साल लग जाते हैं, खासकर तब जब उसे समावेशी ढंग से और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए करना हो. शांति स्थापना में धैर्य, सामूहिक प्रयास और सामाजिक अनुशासन की जरूरत होती है. RSS इस पर काम कर रहा है. हमारा मकसद फिर से सबको एक करना है.

Related Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी का किया विस्तार, जयशंकर ने दी संबंधों की मिसाल

Posted by - November 22, 2025 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती साझेदारी की तारीफ की है। उन्होंने…

कमजोर मॉनसून से खेती पर बड़ा असर! 53.74 लाख हेक्टेयर में नहीं हो सकी खरीफ फसलों की बुआई

Posted by - July 2, 2026 0
देश में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की धीमी रफ्तार का सीधा असर कृषि क्षेत्र पर दिखाई देने लगा है। सामान्य…

मीनाक्षी नटराजन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, नामांकन रद्द करने के फैसले को दी चुनौती

Posted by - June 11, 2026 0
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को रद्द किए जाने का मामला अब सुप्रीम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *