इस लीग में खेलेंगे हरभजन सिंह और शिखर धवन, कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा; जानें कब होगी सीजन की शुरुआत

73 0

शिखर धवन, हरभजन सिंह, शेन वॉटसन और डेल स्टेन गोवा में शुरू होने वाली लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और शिखर धवन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ये दोनों प्लेयर्स आईपीएल में भी नहीं खेलते हैं। अब ये दिग्गज प्लेयर्स लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। इनके अलावा इसमें ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन और साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन भी अपना जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे। लीजेंड्स प्रो टी20 लीग क्रिकेट के कई बड़े प्लेयर्स को साथ में लाती है।

लीग में कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा

लीजेंड्स प्रो टी20 लीग 26 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और टूर्नामेंट में कुल 90 दिग्गज प्लेयर्स खेलते हुए दिखाई देंगे। यह पूरा टूर्नामेंट एक ही जगह 1919 स्पोर्ट्ज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ताकि क्रिकेट फैंस के लिए ये किसी उत्सव से कम नहीं हो।

लीग के कमिश्नर बने माइकल क्लार्क

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, क्लार्क ने कहा कि वह एक ऐसी लीग का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं जो इतने सारे टॉप खिलाड़ियों को एक साथ लाती है। भारत क्रिकेट के एक घर जैसा है और मेरे लिए एक खास स्थान रखता है। मैं इस नई भूमिका में लीजेंड्स प्रो टी20 लीग का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। गोवा एक शानदार मैदान है।

एसजी ग्रुप के रोहन गुप्ता ने कहा कि लीजेंड्स प्रो टी20 लीग के साथ हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जो क्रिकेट की विरासत का सम्मान करते हुए फैंस को एक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक अनुभव प्रदान करे। गोवा में खेल के कुछ महानतम नामों को एक साथ लाकर हम उनकी उपलब्धियों का जश्न मना सकते हैं। यह लीग इन दिग्गजों को एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Post

कहानी गुरु अमोल मजूमदार की: वो गुमनाम ‘अगला सचिन’, जिसकी ‘शेरनियों’ ने जीत लिया वर्ल्ड कप

Posted by - November 3, 2025 0
विश्वकप हाथ में पकड़े. ये चक दे इंडिया के ‘ कबीर सिंह ‘ नहीं, बल्कि इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के…

T20I में न्यूजीलैंड के प्लेयर ने किया कमाल, इस मामले में बांग्लादेश के दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे

Posted by - November 10, 2025 0
न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है। वह अब इस फॉर्मेट में तीसरे सबसे…

एशियन पेंट्स बना भारतीय क्रिकेट का ‘ऑफिशियल कलर पार्टनर’, BCCI के साथ किया तीन साल का करार

Posted by - November 25, 2025 0
अपोलो टायर्स के साथ करोड़ों की डील साइन करने के बाद अब BCCI ने अब एशियन पेंट्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *