Constitution Day: संविधान दिवस के खास मौके पर PM मोदी ने देशवासियों के नाम लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने हमारे मौलिक कर्तव्यों, अधिकारों और पहली बार वोटर बने युवाओं के बारे में बात की।
नई दिल्ली: आज 26 नवंबर है और यह भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत गणराज्य ने इसी दिन अपना संविधान अपनाया था। इस खास मौके पर PM मोदी ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का संविधान कितना महान है, हमारी जिंदगी में मौलिक कर्तव्यों का क्या महत्त्व है और जो लोग पहली बार मतदाता बने हैं, उन्हें इसका उत्सव क्यों मनाना चाहिए। इस आर्टिकल में पढ़िए, संविधान दिवस के खास मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या कहा।
PM मोदी ने अपने पत्र में क्या-क्या लिखा?